मेरठ

मामा के घर से जाते ही मामी के साथ भाग गया भांजा

love Affair: मामी-भांजा लगने वाले युवक-युवती के बीच चल रहा था लव अफेयर। जैसे ही मामा घर से बाहर गए भांजे ने कर दिया कांड।

2 min read
Apr 17, 2025

यूपी के मेरठ से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां भांजे को मामी से प्यार हो गया। जानकारी के मुताबिक, भांजे ने मामी को यह बात बताई। इस पर उन्होंने कहा कि मामी हूं तुम्हारी। यह सही नहीं है, लेकिन भांजे ने मामी को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ दिनों तक तो दोनों छुप-छुपकर मिलते रहे। 16 अप्रैल को भांजा मामी को लेकर फरार हो गया।

मामला सरूरपुर इलाके का है। यहां से 28 साल की मामी के साथ युवक फरार हो गया। महिला की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। वह दो बच्चों की मां है। पीड़ित पति ने पत्नी की बरामदगी के लिए पुलिस से शिकायत की है। उसने भांजे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

12 साल पहले हुई थी शादी

जानकारी के मुताबिक, भांजा गाजियाबाद के मोदीनगर विज्यापुर का रहने वाला है। मामा बुधवार दोपहर सरूरपुर थाने पहुंचे और तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी करीब 12 साल पहले हुई थी। घर पर भांजे का आना जाना था। इस बीच भांजा मामी को दिल दे बैठा। बातचीत करते-करते दोनों में प्रेम-प्रसंग हो गया। 16 अप्रैल यानी बुधवार सुबह दोनों घर से भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस की एक टीम को गाजियाबाद में युवक के घर पर भेजा है।

एमपी में मामा-भांजी हो गए थे फरार

बता दें कि ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश में आया था। यहां के डबरा में मामा-भांजी को प्यार हो गया था। दोनों घर से फरार हो गए थे और प्रयागराज में रह रहे थे। कुछ दिन बाद दोनों वापस लौट आए थे और थाने पहुंचकर अपने बालिग होने के प्रमाण दिए। इसके बाद दोनों के परिवार को थाना बुलाया गया था। बातचीत के बाद दोनों के परिवार वाले मान गए थे। इसके बाद मंदिर में ले जाकर दोनों की शादी करा दी थी।

Updated on:
19 Jul 2025 05:49 pm
Published on:
17 Apr 2025 01:56 pm
Also Read
View All

अगली खबर