27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lockdown में दूल्हे को नहीं मिली घोड़ी तो बुलेट पर बैठकर निभाई रस्म, फिर आ गई पुलिस

Highlights मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी पर दिखा अजीब नजारा पुलिस को मिली सूचना तो जान बचाकर भागे रिश्तेदार और बाराती घोड़ी नहीं मिलने पर बुलेट से ही ससुराल पहुंच गए दूल्हे राजा  
2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। लॉक डाउन के दौरान मेरठ में अलग नजारा मेरठ के तेजगढी में देखने को मिला। जिस चौराहे पर शाम को सन्नाटा पसरा हुआ था, वहां अचानक से एक साथ दर्जनों की संख्या में सूट-बूट पहने लोग एकत्र हुए और बुलेट में सिर पर सेहरा पहने एक युवक, जो कि दूल्हा था। दूल्हे को घुड़चढी के लिए घोड़ी नहीं मिली तो वह बुलेट पर ही घुड़चढी के लिए चल दिया। बैडबाजा भी बजने लगा और घुड़चढीं में शामिल महिलाएं डांस करने लगी। इसी बीच बैंड की आवाज जैसे ही चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुनाई दी तो पुलिसकर्मियों ने बैंडबाजा समेत दूल्हे और उसके परिजनों को दौड़ा लिया। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार जान बचाकर भागे। पुलिस का कहना है कि लॉकडाउन में किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में Lockdown 27 मार्च तक बढ़ने पर पुलिस अफसरों ने संभाला मोर्चा, लोगों को दी सख्त हिदायत

कोरोना वायरस से बचाव को सीएम योगी आदित्यानाथ ने 27 मार्च तक मेरठ जिले को लॉकडाउन किया है। सभी बार्डर भी सील कर दिए गए हैं। सोमवार शाम को मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी चौराहे पर यह अजब नजारा देखने को मिला। यहां रहने वाले युवक की बारात परतापुर स्थित बाटला फार्म हाउस जानी थी। शाम को घुड़चढ़ी की तैयारी हो रही थी। बैंडबाजा आ चुका था, लेकिन लॉकडाउन के चलते दूल्हे को घुड़चढ़ी के लिए घोड़ी नहीं मिल सकी। इस पर दूल्हे को बुलेट बाइक पर बैठा दिया गया और घुड़चढ़ी की रस्म शुरू कर दी।

यह भी पढ़ेंः Lockdown: मेरठ में स्कूल-कालेज 15 अप्रैल तक बंद

बैंडबाजे की धुन पर घुड़चढ़ी में आए परिजन डांस करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस ने आकर बारातियों को खदेड़ दिया। बाराती तो भाग निकले और दूल्हा बुलेट बाइक लेकर परतापुर के लिए अकेला ही रवाना हो गया। बाकी के रिश्तेदार बाद में बस से रवाना हुए। एसओ मेडिकल कुलवीर सिंह का कहना है कि लॉकडाउन के चलते किसी भी प्रकार के आयोजन को छूट नहीं है। तेजगढ़ी के सामने हो रही घुड़चढ़ी को रुकवा दिया गया। वहीं दूल्हा अकेले ही सिर पर सेहरा बांधे अपनी ससुराल पहुंच गया। चंद लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्में निभाई गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग