15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंवेट कंपनी के डायरेक्टर ने मैनेजर से किया दुष्कर्म का प्रयास

मेरठ की एक इवेंट कंपनी के डायरेक्टर ने कंपनी की मैनेजर के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। कंपनी मैनेजर ने आरोप लगाया है कि डायरेक्टर ने उसको देहरादून से अपने घर काम के बहाने बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने इवेंट कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 09, 2022

इंवेट कंपनी के डायरेक्टर ने मैनेजर से किया दुष्कर्म का प्रयास

इंवेट कंपनी के डायरेक्टर ने मैनेजर से किया दुष्कर्म का प्रयास

मेरठ पांडव नगर में एक इवेंट कंपनी हैं। जिसका डायरेक्टर 55 वर्षीय हिमांशु हैं। डायरेक्टर ने अपनी कंपनी का एक आफिस देहरादून में खोला हुआ है। जहां पर एक युवती मैनेजर के पद पर कार्यरत है। बताया जाता है कि इवेंट कंपनी डायरेक्टर ने देहरादून निवासी कंपनी मैनेजर को कंपनी के काम से मेरठ स्थित पांडव नगर अपने घर पर बुलाया। कंपनी मैनेजर देहरादून से अपने डायरेक्टर के घर पहुंची। आरोप है कि कंपनी डायरेक्टर ने कंपनी मैनेजर से छेड़छाड़ शुरू कर दी।

कंपनी मैनेजर ने जब डायरेक्टर की इस हरकत का विरोध किया तो उसने जोर.जबदस्ती शुरू कर दी और मैनेजर को कमरे में बंद कर दिया। मैनेजर ने शोर मचा दिया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने इवेंट कंपनी के डायरेक्टर के घर घुसकर किसी तरह से मैनेजर केा बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने कंपनी डायरेक्टर हिमांशु की जमकर धुनाई कर दी। कंपनी मैनेजर ने भी डायरेक्टर के ऊपर हाथ साफ किया। इसकी जानकारी थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गई।


यह भी पढ़ें : नकली हेयर रिमूव पाउडर और साबुन की फैक्ट्री पकड़ी, लाखों के माल के साथ मालिक गिरफ्तार

मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी डायरेक्टर को अपने साथ थाने ले आई। जहां पर पुलिस ने पीडित मैनेजर से भी पूछताछ की। पीडित मैनेजर ने डायरेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि हिमांशु पहले भी इसी तरह की हरकतें अन्य युवतियों के साथ कर चुका है। आसपास के लोगों का कहना है कि इवेंट कंपनी चलाने वाले की हरकतें ठीक नहीं है। वो अपने मोहल्ले में भी महिलाओं पर आए दिन कमेंट कसता रहता है। जिसका कई महिलाओं ने विरोध किया था। मोहल्लेवासियों ने डायरेक्टर पर शराब पीने और अयशी करने का आरोप लगाया है।