
केरल के राज्यपाल ने राजग राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को लेकर कही ये बड़ी बात
मेरठ में एक बड़े उद्यमी के आवास पर पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बेबाकी से राष्ट्रपति चुनाव की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू और अग्निपथ योजना पर अपनी राय रखी। आरिफ मोहम्मद खान दिग्गज अटल बिहारी वाजपेयी दौर के वरिष्ठ भाजपा नेता रहे हैं। राजग से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने एक प्रेरणादायक महिला शख्सियत बताया। उन्होंने कहा द्रोपदी मुर्मू की उम्मीदवारी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे को अऩुवादित करना है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत की राष्ट्रपति झोपड़ी में पैदा होने वाली एक बच्ची बनने जा रही है। यह देश के आदिवासी समाज और जनता के लिए गर्व की बात है। द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाने में सभी दलों को आगे आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा निर्णय है जिसका स्वागत सभी को करना चाहिए। एक आदिवासी महिला होते हुए भी कठिन परिस्थितियों में द्रोपदी मुर्म ने आज इस देश के सर्वोच्च पद की उम्मीदवारी पर पहुंचीं हैं ये उनकी सेवा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि द्रोपदी मुर्मू अध्यापक रही और जिन घरेलू परिस्थितियों में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया ये प्रत्येक महिला के लिए एक प्रेरणादायक है। केरल के राज्यपाल ने कहा कि आने वाले जुलाई महीने में झोपड़ी में पैदा होने वाली एक बच्ची भारत की राष्ट्रपति होंगी।
केंद्र सरकार की सेना में भती की योजना अग्निपथ के बारे में आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि बिना सोचे समझे किसी के बहकावे में आकर देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना देश के साथ धोखा है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। अपनी बात कहने के और भी तरीके हैं। हिंसा और देश की संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर अपनी बात को रखना देश और लोकतंत्र के प्रति विश्वासघात है। फैसले हिंसा के माध्यम से नहीं होंगे। खान ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि शांति व्यवस्था कायम करना सरकार का कार्य है और हर राज्य सरकार का फर्ज है कि वह अपने राज्य में शांति व्यवस्था बनाए रखे।
Published on:
24 Jun 2022 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
