
किसानों के खाते में आज आएगी किसान सम्मान निधि।,किसान सम्मान निधि,किसानों के खाते में आज आएगी किसान सम्मान निधि।
मेरठ सहित यूपी के किसानों के खाते में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि जारी करेंगे। पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के बैंक खातों में 13वीं किस्त का पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जारी होगा।
योजना की 13वीं किस्त के तहत रबी फसल की कटाई से पहले यूपी के किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 2,000 रुपए दिए जाएंगे।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक सरकारी योजना है। इसके माध्यम से सभी छोटे और सीमांत किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6,000 रुपए दिए जाते हैं।
इस योजना का लक्ष्य गरीब किसानों की आर्थिक परेशानी को दूर करना है। भले ही उनकी भूमि का आकार कुछ भी हो। पीएम किसान योजना के तहत, सभी पात्र किसान परिवारों को हर चार महीने में 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में 6000 रुपए सहायता के रूप में दिए जाते हैं।
योजना के मुताबिक किसान परिवार में पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों की गिनती की जाती है। 2,000 रुपए किसानों/किसान के परिवार के बैंक खातों में डाले जाते हैं।
Published on:
27 Feb 2023 10:02 am
