4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में अकेली थी महिला, देवर ने खोला कमरे का दरवाजा तो निकल गई चीख

Highlights: -जानी थाना क्षेत्र के कलंजरी गांव का मामला -पति गया था खेत पर पानी देने - घर के आंगन में लहूलुहान हालत में मिली पत्नी

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Jan 27, 2021

2705.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। थाना जानी क्षेत्र के गांव कलंजरी में उस समय हड़कंप मच गया जब घर में अकेली महिला का लहूलुहान शव घर के आंगन में पड़ा मिला। महिला की अज्ञात हमलावर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्यारोपी हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया। घर का आंगन पूरी तरह से खून से सना हुआ था। हत्यारोपी के पैरों में भी महिला का खून लगा जिसके निशान बाहर दरवाजे तक थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया रिटर्न की ट्रैक्टर रैली में मौत, परिजन बोले पुलिस ने मारी गोली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सच आया सामने

जानकारी के अनुसार कलंजरी गांव निवासी राजू शर्मा की 45 वर्षीय पत्नी कुमोद घर में अकेली थी। राजू सुबह ही खेत पर पानी देने चला गया था। वह और उसका भाई दोनों खेत पर फसल को पानी दे रहे थे। इसी बीच दिन में 11 बजे के आसपास राजू का छोटा भाई दीपक खेत से घर पर नाश्ता लेेने के लिए आया। घर का दरवाजा खोलने पर दीपक ने देखा उसकी भाभी कुमोद घर के आंगन में लहूलुहान हालत में मृत पड़ी हुई थी। मृतक महिला की गर्दन में चाकू का निशान था। घर का अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। यह देखकर दीपक के होश उड़ गए। उसकी चींख निकल गई।

यह भी देखें: पुलिस ने दोहरे कांड का किया खुलासा

आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। आंगन में खून और खून से सने पैरों के निशान हत्या की कहानी कह रहे थे। खून से सने पैरों के निशान उसके घर के दरवाजे तक थे। उसके बाद खून के पैरों के निशान गायब थे। इसका मतलब हत्यारोपी पैरों में लगे खून को साफ करके ही आगे भागा है। गांव में महिला की हत्या की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं गांव में हत्या से दहशत का माहौल है।

Story Loader