गृहणी संगीता का कहना है कि गैस सिलेंडर बढ़ने से रसोई का खर्च बढ़ गया है। एक महीने में सवा सौ रुपये बढ़ चुके हैं। इसी तरह से सिलेंडर महंगा होता रहा, तो फिर अंगीठी खरीद कर लानी पड़ेगी और उसी पर खाना बनाना शुरू करना पड़ेगा। वहीं गृहणी रूमा का कहना है कि गैस सिलेंडर के लगातार दाम बढ़ रहे हैं, जो कि बहुत ही चिंताजनक है। महंगाई के बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्गीय लोग के लिए परिवार का पालन करना मुश्किल हो गया है। साथ ही लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ रहे हैं। सरकार को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।