मेरठ

weather: 50 किमी की रफ्तार से चली आंधी ने मचाई तबाही, पेड़ और बिजली के खंभे धराशायी

weather: मेरठ और पश्चिम यूपी के जिलों में आंधी ने भीषण तबाही मचाई है। आंधी से दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर कई जगहों पर पेड़ गिर गए हैं। दिल्ली—मेरठ एक्सप्रेस वे पर भी यातायात बाधित हुआ है।

less than 1 minute read
May 25, 2023

weather: आज शाम को फिर से मेरठ और आसपास के इलाकों में आई भीषण आंधी ने तबाही मचाई। हाइवे और शहरों में कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिर गए। आंधी में होर्डिग्स भी गिरे। आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।

मौसम विभाग ने पहले से दो दिनों तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ में फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ गया। मौसम के बदले मिजाज से हवा की रफ्तार तेज हुई और तेज वबंडर शुरू हो गया।

इसके चलते आसमान में धूल का गुबार छा गया और चारों ओर अंधेरा हो गया। हवा की रफ्तार तेज होकर 60 किमी प्रति घंटा पर पहुंच गई। आंधी के साथ ही शुरू हुई बारिश से धूल की सतह नीचे बैठ गई।

मेरठ और आसपास के इलाकों को अभी 28 मई तक येलो अलर्ट की श्रेणी में रखा गया है। तेज आंधी और पानी से ग्रामीण इलाकों में काफी नुकसान की जानकारी सामने आई है।

समाचार लिखे जाने तक मेरठ के सरधना और मवाना इलाकों में कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरे हैं। जिला प्रशासन के मुताबिक तूफान से इलाके में पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ने से अभी तक किसी के जानमाल की जानकारी नहीं है।

Updated on:
25 May 2023 07:30 pm
Published on:
25 May 2023 07:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर