24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / मिशन 2019 के लिए भाजपा हार्इकमान ने लिया यह फैसला, अब इसमें भी भाजपार्इ एकजुट नहीं, कर रहे यह काम

मिशन 2019 के लिए भाजपा हार्इकमान ने लिया यह फैसला, अब इसमें भी भाजपार्इ एकजुट नहीं, कर रहे यह काम

मिशन 2019 के लिए भाजपा नेता सदस्यता अभियान में लाएंगे तेजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 30 Sep 2018, 2:31 PM IST

meerut

मिशन 2019 के लिए भाजपा हार्इकमान ने लिया था यह फैसला, अब इसमें भी भाजपाइयों की गुटबाजी आयी सामने

मेरठ। भाजपा हार्इकमान ने मिशन 2019 की तैयारियों काे लेकर पार्टी के जिलाध्यक्ष आैर महानगर अध्यक्ष बदले हैं। इनके काम शुरू करने से पहले ही स्थानीय भाजपा नेताआें में राजनीति शुरू हो गर्इ है आैर वे नए पदाधिकारियों को बधार्इ देने तक नहीं पहुंच रहे। एेसे में पार्टी नेताआें में गुटबाजी की खार्इ आैर ज्यादा बढ़ने की संभावना है। हालांकि नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इससे इनकार किया है।सूरजकुंड स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रविन्द्र भड़ाना का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विधायक भी सम्मिलित हुए। रविन्द्र भड़ाना की स्वागत पार्टी में पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार गर्ग गुट दिखाई नहीं दिया। जबकि कार्यक्रम में ऐसे भाजपाई चेहरे नजर आए जिनको पार्टी में उपेक्षित माना जा रहा था या जो काफी समय से व्यथित चल रहे थे। अब पार्टी हार्इकमान नए पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद पुराने पदाधिकारियों के साथ किस तरह सामंजस्य बिठाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ेंः भाजपा विधायक संगीत सोम के घर पर हुए हमले की सच्चार्इ के करीब पहुंची पुलिस, मचा हुआ है हड़कंप

डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने यह कहा

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डा. वाजपेयी ने कहा कि रविंद्र भड़ाना पहले भी जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वे विधायक भी रहे हैं उनका एक लंबा अनुभव है। उनकी क्षेत्र में पहचान भी है। उनकी इसी काबिलियत के बल पर उनको फिर से जिलाध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भड़ाना के नेतृत्व में भाजपा जिले में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।

यह भी पढ़ेंः बड़ी खबर: विवेक तिवारी मर्डर से पहले भी पुलिस कर चुकी है ये हत्याकांड, नाराज हुए थे तत्कालीन PM अटल बिहारी वाजपेयी

सदस्यता अभियान में लाएंगे तेजी

वहीं दूसरी ओर भाजपा के पंचायत राज प्रकोष्ठ की बैठक एक शैक्षिक प्रतिष्ठान में हुई। जिसमें क्षेत्रीय संयोजक डा. राजेंद्र यादव ने जिले में मंडल स्तर पर समितियों के गठन में तेजी लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पांच से 15 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान चलाने और वर्तमान और पूर्व प्रधान के अलावा जिला पंचायत सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराने पर बल दिया। इस मौके पर प्रदेश संयोजक सुंदर पाल तेवतिया ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। विपक्ष का गठबंधन भाजपा को हरा नहीं सकता है। बताया गया कि नवंबर माह में प्रधान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।