मेरठ के थाना लालकुर्ती में रामनवमी के दिन कन्या पूजन किया गया। थानाध्यक्ष ने कन्या पूजन कर कन्याओं से आर्शिवाद लिया। थाने में कन्या पूजन के बाद पूरे स्टाफ को भोजन कराया गया।
इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने भोजन तैयार किया। लालकुर्ती थाने में पूरा परिसर रामनवमी पर भक्तिमय हो गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि वो हर साल कन्या पूजन करते हैं। जहां भी रहते हैं वहीं पर कन्या पूजन कर नवमी मनाते हैं। उन्होंने कन्या को भोजन खिलाया और उनका आशीर्वाद भी लिया।