31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहीद मेजर केतन शर्मा की मां की बात सुनकर आपकी आंखों में आ जाएंगे आंसू

जम्‍मू-कश्‍मीर के अनंतनाग में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे मेरठ के रहने वाले मेजर केतन

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Jun 18, 2019

Major Ketan Sharma

शहीद मेजर केतन शर्मा की शादी पांच साल पहले दिल्‍ली निवासी ईरा से हुई थी। उनके एक तीन साल की बेटी काइरा है। काइरा को अभी पिता के बारे में कुछ खबर नहीं है।

Major Ketan Sharma

केतन काफी खुशमिजाज थे। उन्‍होंने कंकरखेड़ा स्थित अशोका एकेडमी में नौवीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वह मेरठ पब्लिक स्कूल में 12वीं तक पढ़े। फिर उन्‍होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा दी लेकिन इंटरव्‍यू क्‍लीयर नहीं कर पाए। सरूरपुर डिग्री काॅलेज से बीएससी करने के बाद उन्‍होंने प्राइवेट नौकरी भी की। इस बीच उन्‍होंने कंबाइंड डिफेंस सर्विस (सीडीएस) की परीक्षा भी दी। उन्होंने इसका रिटेन और इंटरव्यू पास कर लिया। इसके बाद उन्‍होंने आईएमए देहरादून से ट्रेनिंग पूरी की।

Major Ketan Sharma

केतन शर्मा के ताऊ अशोक शर्मा का कहना है क‍ि सरकार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे। उन्‍होंने कहा कि सरकार शहादत का बदला ले और बार-बार की लड़ाई बंद करे।

Major Ketan Sharma

केतन के दोस्त मेजर आदित्य मलिक ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उसकी बेटी काइरा का बर्थडे मनाया गया था। इसमें सब लोग साथ में थे। खूब इंजॉय किया गया था। केतन के चेहरे पर उन्‍होंने कभी शिकन नहीं देखी थी।

Major Ketan Sharma

वहीं, शहीद मेजर की खबर उनकी मां ऊषा देवी से कई घंटों तक छुपाए रखी गई। उन्हें बताया गया कि केतन गोली लगने से घायल हुए हैं। जल्‍द ही ठीक हो जाएंगे। लेकिन घर पर लोगों की भीड़ लगते देख उन्‍हें अनहोनी की आशंका हुई। यह देखकर वह बार-बार अपने पुत्र के बारे में पूछतीं। इस बीच वह कई बार कहती रही कि अगर उनके रानू को कुछ हुआ तो वह भी उसके साथ ही चली जाएंगी। बेटे के लिए मां को तड़पता देख वहां आम लोगों और सेना के अफसरों की आंखें भर आईं।