मेरठ

Meerut News: बेटे के दोस्तों के घर रूकी महिला तो कालोनीवासियों ने बुलाई पुलिस, ये है पूरा मामला; सामने आया ये सच

Meerut News: मेरठ के थाना पल्लवपुरम में एक मकान के भीतर एक महिला दो लड़कों के साथ पकड़ी गई। कालोनीवासियों ने महिला और लड़कों पर रंगरलिया मनाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।

2 min read
Jul 27, 2023
Meerut News: घर के अंदर लड़कों के साथ पकड़ी महिला, रंगरलिया मनाने का आरोप, सामने आया ये सच

Meerut News: मेरठ में थाना पल्लवपुरम क्षेत्र के ग्रेटर पल्लवपुरम कॉलोनी में किराए के मकान में दो लड़कों के साथ एक महिला को पकड़ा है। इस पर कॉलोनीवासियों ने जमकर हंगामा किया। किराए पर रहने वाले दोनों लड़के महिला को उसी कमरे के अंदर बंद करके भाग निकले। कॉलोनी के लोगों ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से उसका नाम पता पूछा। पुलिस ने महिला को किसी तरह बाहर निकलवाया और पल्लवपुरम थाने पर ले आई। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि लड़के महिला के साथ में रंगरलिया मना रहे थे। दोनों लड़कों ने यह मकान तीन महीने पहले पढ़ाई करने के लिए किराए पर लिया था। रात में दोनों लड़के महिला को रात के समय अपने कमरे में लाए।

कॉलोनीवासियों को शक हुआ तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पल्लवपुरम थाना प्रभारी राजेश कांबोज का कहना है कि महिला देहरादून की रहने वाली है। उसे आज एसएसपी ऑफिस में कोई काम था। इसलिए मेरठ आई और अपने बेटे के दोस्त के साथ कमरे में रुक गई थी। आज अपना काम खत्म करने के बाद वापस लौट जाती। रंगरलिया मनाने वाली बात सही नहीं है। पुलिस ने दोनों लड़कों को थाने में फोन कर बुलाया और उसके बाद पूछताछ के बाद दोनों को छोड़ दिया।

पुलिस ने पूरी जांच पड़ताल के बाद कालोनीवासियों को भी मौके पर बुलाया और उनकी पूरी बात सुनी। कालोनीवासियों का आरोप था कि दोनों लड़के आए दिन किसी ना किसी को लाते रहते हैं। इस कारण से उनको यह शक हुआ। उन्होंने बताया कि कालोनी में अधिकांश लोगों ने किराए पर युवकों को मकान दिया हुआ है। जिससे आए दिन संदिग्ध लोगों का कालोनी में आना जाना लगा रहता है। उन्होंने पुलिस से इस पूरे मामले में जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

Updated on:
27 Jul 2023 07:16 pm
Published on:
27 Jul 2023 04:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर