मेरठ पुलिस बुधवार रात करीब 11.30 बजे रासना थाना क्षेत्र में रोहटा चैराहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बदमाशों से हुई मुठभेड़ में प्रवीन निवासी दौजा बालैनी,बागपत, नसीम निवासी पीठलोकर,सरधना, खालिद निवासी दोजा, बिनौली जनपद बागपत और नफीस निवासी दोजा जनपद बागपत को गिरफ्तार किया। इसमें से अभियुक्त प्रवीन और नसीम पुलिस द्वारा की गई जबावी कार्रवाई में गोली लगने से घायल हो गया। ये सभी अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे बताए जा रहे हैं।