
मेरठ। सूबे की योगी सरकार राज्य में सुशासन व्यवस्था कायम करने के लिए हर दिन नए-नए नियम और कानून बना रहे हैं। लेकिन, उन्हीं का पुलिस विभाग उन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए पकड़ा गया। हम बात कर रहे मेरठ के सिविल लाइन स्थित मिशन कॉलोनी की, जहां एक इंस्पेक्टर सरेआम गाड़ी के अंदर महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया। ये है पूरा मामला...
बताया जा रहा है कि इंस्पेक्टर ए के सिंह 100 डायल प्रभारी है। बीती रात साहब मिशन कंपाउंड के पास अपनी प्राइवेट गाड़ी के अंदर नशे की हालत में एक महिला के साथ अय्याशी कर रहा था। गाड़ी के अंदर अजीबोगरीब हरकत होता देख कॉलोनी के लोगों को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है और जब पास जाकर देखा तो अंदर का नजारा देख हैरान रह गए। पुलिस की यह हरकत देख लोगों ने गाड़ी को घेर लिया और हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस आलाकमान को दी। लेकिन, पुलिस के पहुंचने से पहले ही साहब मौके से फरार हो गए, लेकिन लोगों ने महिला को धर दबोचा। वहीं, पुलिस के पहुंचते ही महिला रॉकेट की रफ्तार से भागने की कोशिश की, लेकिन पकड़ी गई। हालांकि, कुछ देर तक पूछताछ करने के बाद महिला को छोड़ दिया गया। लोगों का यह भी कहना था कि साहब आए दिन यहां इस तरह की हरकत करते हुए नजर आते रहते हैं।
थाने पहुंचकर वर्दी का रोब दिखाने लगे साहब
मामला शांत होने के कुछ देर बाद आरोपी साहब थाने पहुंचे और नशे की हालत में वर्दी का रौब दिखाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं उन्होंने स्थानीय लोगों पर ही उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा और भड़क गया और थाने पर ही हंगामा करने लगे। लोगों को भड़कता देख पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। बाद में इंस्पेक्टर का यह भी कहना था कि मैं वहां मौके पर मौजूद ही नहीं था।
एसएसपी ने की कार्रवाई
इंस्पेक्टर ए के सिंह का मामला संज्ञान में आने के बाद मेरठ एसएसपी मंजिल सैनी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने बताया,' हमने ए के सिंह का दोनों मोबाइल भी जब्त कर लिए हैं और सारे कॉल रिकॉर्ड की जांच होगी।' उन्होंने बताया कि इस मामले में एक जांज टीम भी बना दी गई है और सच्चाई सामने आने के बाद इस पर जरूर कर्रवाई होगी।
Updated on:
14 Sept 2017 05:49 pm
Published on:
14 Sept 2017 05:35 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
