7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्टूडेंट ने गर्लफ्रेंड को दिया टेडी बियर, मैडम की हुई एंट्री, शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

मेरठ के कॉलेज में छेड़खीनी की शिकायत पर जांच करने पहुंची प्रबंध समिति की सचिव ने वीडियो बनाते देख स्टाफ पर भड़क गईं। उन्होंने स्टाफ का कॉलर पकड़ लिया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Sakshi Singh

Feb 11, 2023

meerut.jpg

मेरठ के मवाना कृषक डिग्री कॉलेज में बीए सेकेंड ईयर का पेपर चल रहा है। शुक्रवार को टैडीबियर-डे पर एक स्टूडेंट ने अपनी प्रेमिका को टैडी‌ गिफ्ट किया। इसकी कुछ लोग ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत कर दी।

कॉलेज पहुंची पुलिस ने युवक और युवती दोनों से पूछताछ की। युवती ने टेडी देने और छेड़खानी की बात से साफ मना कर दिया। इसके बाद मामला शांत हो गया।

यह भी पढ़ेंः

कॉलेज में टेडी देकर छेड़ने की बात किसी ने कॉलेज की प्रबंध समिति की सचिव अर्चना वर्मा से कर दी। मूलरूप से मवाना और वर्तमान में गंगानगर की रहने वाली अर्चना छेड़खानी की सूचना मिलते ही कॉलेज पहुंच गईं। उन्होंने कॉलेज के स्टॉफ से पूछताछ शुरू कर दी। तभी कॉलेज के एक स्टाफ ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।

वीडियो बनाते देख भड़कीं मैडम
वीडियो बनाते देख मैडम कॉलेज स्टाफ पर भड़क गईं। मैडम ने वीडियो बना रहे स्टाफ का कॉलर पकड़ लिया। उससे हाथापाई की। मैडम ने बताया, ''वह मेरा वीडियो बना रहा था। मना करने पर मेरी साड़ी फाड़ दी। मेरा गला दबाने का प्रयास किया।”

कॉलेज प्रबंधन ने मैडम को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस पर कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को जानकारी दी। कॉलेज पहुंची पुलिस ने मैडम को समझाकर शांत कराया।

छेड़खानी की बात से छात्रा ने किया इनकार
सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़के को पकड़ा और पूछताछ की। लड़का और लड़की दोनों से पूछताछ हुई। गर्लफ्रेंड टेडी देने और छेड़खानी की बात से साफ मना कर दिया।


सीओ मवाना आशीष शर्मा ने बताया कि कृषक डिग्री कॉलेज में मवाना में छात्रों में विवाद हुआ था। कुछ शिक्षकों ने परीक्षा का बॉयकाट किया। इसके बाद कॉलेज सचिव अर्चना वर्मा को कॉलेज में बुलाया गया। कॉलेज का चतुर्थ श्रेणी का कर्मचारी वीरपाल मैडम का वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर भी वह नहीं माना। तो विवाद हो गया। दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। चपरासी ने अपने ऊपर हमले की बात कही है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग