3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

weather update: बारिश बनी आफत, चार दिन में गिरा 9 डिग्री तापमान, देखें वीडियो

मेरठ में सोमवार दोपहर से शुरू हुई बारिश पूरी रात जारी रही। बेमौसम की बारिश आफत बन गई है। बारिश से चार दिन में अधिकतम तापमान 9 डिग्री गिर गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 21, 2023

2110.jpg

मेरठ में पिछले 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कभी तेज तो कभी रूक—रूककर हो रही बारिश से तापमान में काफी कमी आई है। सोमवार की दोपहर से शुरू हुई बारिश आज मंगलवार तक जारी है। आज भी पूरे दिन बारिश के आसार बने हुए हैं। बारिश से किसानों पर आफत टूटी है। इससे गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है।

बिजली आपूर्ति बाधित
बारिश के चलते बिजली आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है। कई इलाकों की बिजली रात से गायब है जो मंगलवार की सुबह तक भी बहाल नहीं हो सकी है। कई इलाकों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जलभराव और बिजली कटौती के बीच जलापूर्ति भी प्रभावित हो रही है। पेयजल किल्लत से लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है।

आज भी बारिश के हालात
मेरठ और आसपास के जिलों में आज भी बारिश के हालात बने हुए हैं। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी 22 मार्च तक ऐसे ही मौसम रहेगा। इसके बाद मौसम कुछ खुलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम विक्षोभ के चलते पूरे यूपी में इस तरह के हालात बन रहे हैं। आज सुबह मेरठ में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री है। वायु गुणवत्ता सूचकांक इस समय 38 है।

Story Loader