
आज मेंथा का ताजा भाव।
कल रविवार को मेंथा ऑयल का भाव एमसीएक्स पर 1040 रुपए प्रति किलोग्राम टेंड कर रहा था। आज इसकी कीमतें स्थिर हैं। यानी आज अभी तक मेंथा ऑयल का भाव एमसीएक्स पर स्थिर है।
वहीं संभल में मेंथा ऑयल की कीमत में करीब .15 पैसे प्रति किलोग्राम की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यानी आज भी मेंथा ऑयल के दाम में कुछ बढ़ोत्तरी की संभावना बनी हुई है।
मेंथा ऑयल की कीमत में लगातार तेजी आ रही है। शुक्रवार को कारोबार में मेंथा 10 रुपए मजबूत होकर 1024.50 रुपए प्रति किलो के आसपास ट्रेड कर रहा था। इसके पहले गुरुवार को मेंथा 7 रुपए मजबूत होकर 1012.50 के स्तर पर बंद हुआ था।
आज सोमवार को 1040.15 रुपए के भाव पर खुला। सप्ताह के शुरूआती सोमवार को मेंथा ऑयल का भाव .15 पैसे ऊपर पहुंच गया था। एक्सपर्ट का कहना है कि आज के ट्रेड में मेंथा में और उछाल देखा जा सकता है।
इंडस्ट्री की ओर से डिमांड उठने की वजह से मेंथा ऑयल में तेजी बनी हुई है। जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन लंबी अवधि के लिहाज से मेंथा ऑयल में दबाव रहेगा। इस साल मेंथा की फसल पिछले सीजन के मुकाबले 30 से 40 फीसदी अधिक हुई है।
Published on:
27 Feb 2023 08:56 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
