4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, मौसम विभाग ने कहा- इस बार इतना बढ़ सकता है तापमान, देखें वीडियो

पिछले दो दिन में अचानक बढ़ कर्इ जनपदों में दिन का तापमान  

2 min read
Google source verification
meerut

गर्मी ने दिखाने शुरू किए तेवर, मौसम विभाग ने कहा- इस बार इतना बढ़ सकता है तापमान, देखें वीडियो

मेरठ। फरवरी माह में मेरठ की सड़कों पर जेठ जैसा नजारा दिखाई दिया। शुक्रवार को दोपहर में तेज धूप हुई तो लोग परेशान हो उठे। मेरठवासियों ने घरों में ही कैद होना मुनासिब समझा और बाहर नहीं निकले। हालात यह हो गई कि फरवरी में मेरठ की सड़कों पर जेठ की गर्मी के हालत दिखाई दिए। सड़कों पर पसरा सन्नाटा जेठ के दिनों की याद दिला रहा था। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही आ जा रहे थे। वह भी ऐसे थे जिन्हें जरूरी काम था।

यह भी पढ़ेंः Breaking: जिस बैग में था पांच करोड़ का सोना, उसी ने खोल दिया लूट का राज, आप हैरत में पड़ जाएंगे, देखें वीडियाे

फरवरी माह अभी बीता भी नहीं है और लोगों को गर्मी सताने लगी है। गर्म कपड़े तन से दूर होने लगे हैं। मेरठ के कुछ घरों में तो पंखे चलने लगे हैं। हालांकि दो दिन पहले ही तेज बारिश हुई थी जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन गुरूवार को जैसे ही मौसम साफ हुआ तो सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। नतीजा यह हुआ कि पारा तेजी से बढ़ने लगा। वैसे तो इस समय पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिर रही है पर मैदानी इलाके तेजी से गर्मी की चपेट में आते जा रहे हैं। मौसम में आये इस बदलाव की वजह ग्लोबल वार्मिंग को बताया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि वेस्ट यूपी-एनसीआर में पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा गर्मी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ेंः पुलवामा में आतंकी हमले के विरोध में ग्रामीणों ने किया ये काम, जो पहले कभी नहीं दिखा, देखें वीडियो

पिछले साल की तुलना में इस साल एक से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा तापमान हो सकता है और पारा 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। शुक्रवार को मेरठ में दिन का पारा 26 डिग्री के पार चल रहा है। वहीं पिछले 10 साल के बाद बीती रात न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के पार पहुंच गया। जिससे बीती रात गर्मी अधिक होने से लोगों को गर्मी परेशान करती दिखी। आज सुबह लोग जब घर से बाहर निकले तो आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। लेकिन उसके बाद जब सूरज ने अपने तेवर दिखाए तो निकली चटक धूप ने गर्मी का अहसास कराया। मौसम विभाग का अनुसार पश्चिम उप्र में कोई सिस्टम सक्रिय नहीं होने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दिन व रात के तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज होने से फरवरी में ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच रही है।

Story Loader