मेरठ. लंबे इंतजार के बाद मेरठ मेट्रो की डीपीआर योगी सरकार में पास हो ही गई। यानी मेरठवासियों ने मेट्रो का जो सपना देखा था, वह जल्द ही अब ट्रैक पर दौड़ता दिखाई देगा। दिल्ली और लखनऊ में दौड़ रही मेट्रो पर सफर करने के बाद मेरठवासियों का भी सपना था कि उनके महानगर में भी मेट्रो रफ्तार भरे। अब योगी सरकार के इस फैसले के साथ ही लोगों के सपने जल्द ही पूरे होते नजर आ रहे हैं।
0d2n