
परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र के खैरनगर स्थित गूलर वाली गली निवासी महिला निशा बेग का नाम आज हर मेरठवासी की जुबान पर है।
निशा बेग को लोग डायन मां कह रहे हैं। महिलाएं कह रही हैं कि डायन मां का अपनी कोख की हत्या करते हुए कलेजा नहीं कांपा।
बता दें कि निशा बेग ने अपने प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद फैजी के साथ मिलकर 10 साल के बेटे और छह साल की बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने वार्ड 65 से पार्षद रहे सऊद फैजी, निशा बेग के अलावा साद, आरिफ और कोसर को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने पुलिस के सामने खोला हत्या का राज
गिरफ्तारी के बाद आरोपी फैजी के पुलिस के सामने हत्या का राज खोल दिया। फैजी ने यह बताया कि उसने दोनों बच्चों की हत्या के बाद लाश को भोला की झाल पर गंगनहर में फेंक दिया। आधी रात को पुलिस गंगनहर में भाई-बहन के शवों की तलाश में जुट गई।
ये है पूरी कहानी
लालकुर्ती पैठ में जूते की दुकान पर काम करने वाले शाहिद बेग अपनी पत्नी निशा बेग 10 साल के बेटे मेराब व छह साल की बेटी कोनेन के साथ रहते हैं।
मेराब सेंट जोंस स्कूल में कक्षा तीन और कोनेन सेंट जोंस गर्ल्स स्कूल में कक्षा दो की छात्रा थी। दोनों भाई.बहन शाम को लापता हो गए थे। पुलिस दिनभर सीसीटीवी कैमरे खंगालती रही।
सर्विलांस से संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पड़ताल के दौरान पूर्व पार्षद सऊद फैजी और बच्चों की मां निशा बेग के बीच लंबे समय तक बातचीत होना पाया गया। पुलिस की कार्रवाई के पहले इस बारे में भनक लगते ही फैजी फरार हो गया था।
इसके बाद पुलिस ने रात में निशा और फैजी के तीन रिश्तेदारों को पकड़ कर पूछताछ शुरू कर दी। एक घंटे बाद फैजी खुद थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि निशा से शादी करने के लिए उसने दोनों बच्चों की हत्या की है।
मां ने ऐसे की दोनों बच्चों की हत्या
मां और बच्चों के रिश्ते तार.तार करने वाली इस घटना में हत्या से पहले सऊद फैजी और निशा ने दोनों बच्चों के हाथ.पैर बांधकर बेड के बॉक्स में डाल दिए थे।
हालत बिगड़ने पर दोनों को बाहर निकाला और नशे के इंजेक्शन लगा दिए। बाद में उनकी गला दबाकर हत्या कर दी। यही नहीं, पूर्व पार्षद बच्चों के शव गंगनहर में फेंकने के लिए अपनी कार की डिग्गी में रखकर भोला की झाल ले गया था।
Published on:
24 Mar 2023 03:19 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
