मेरठ। चांद नजर आने के बाद सोमवार से मुहर्रम शुरू हो गया। मुहर्रम से शहर के सभी इमामबाड़ों एवं अजाखानों में कर्बला की याद में मजलिसों का दौर प्रारंभ हो गया। मेरठ में इमामबाड़ा वक्फ मनसबिया घंटाघर, छोटी कर्बला चैड़ा कुआं, इमामबाड़ा जाहिदियान सहित शहर के सभी इमामबारगाह व अजाखानों में आयोजित मजलिसों में कर्बला का वाकया बयान किया।