मेरठ। कारी शफीकुर्रहमान पश्चिम उप्र के सम्मानजनक मुस्लिम धर्मगुरू की श्रेणी में आते हैं। कारी शफीकुर्रहमान आज जो परिस्थिति देश में है उससे बहुत आहत हैं। उनका कहना है कि वर्तमान में देश में जो स्थिति बन रही है, वह बड़ी घातक और देश के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने कहा कि आज हिन्दुओं और मुस्लिमों को बांटने का काम किया जा रहा है। इस देश की एक हजार साल पुरानी संस्कृति को खत्म करने का काम भाजपा कर रही है।