मेरठ

साहब! ‘शौहर गैर मर्दों से कराता है यौन शोषण, न्याय नहीं मिला तो बन जाऊंगी हिंदू’

एसएसपी ऑफिस पहुंची महिला ने अपने शौहर पर गैर मर्दों से यौन कराने का आरोप लगाया। कहा कि अगर उसको न्याय नहीं मिला तो वह हिंदू बन जाएगी।

less than 1 minute read
Mar 18, 2023
महिला थाना में दर्ज हुई पीड़िता की एफआईआर।

बिजनौर जिले के एक गांव निवासी महिला का निकाह 5 साल पहले मुजफ्फरनगर जनपद के ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका शौहर दहेज की मांग करते हुए परेशान करता था।

उसका आरोप है कि शौहर गैर मर्दों से पैसे लेकर उसका यौन उत्पीड़न कराता है और मना करने पर मारपीट करता है। 6 महीने की गर्भवती होने पर देवर और जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शौहर के इस घिनौने काम में उसका देवर, जेठ और ससुराल के सदस्य शामिल हैं। उसने बताया कि जब वह 6 महीने की गर्भवती थी तो देवर और जेठ ने दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर आलाधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने कहा कि अगर उसको इंसाफ नहीं मिला तो वह मुस्लिम धर्म छोड़कर हिदूं धर्म अपना लेगी।

महिला द्वारा अधिकारियों से सामने अपने शौहर पर गंभीर आरोप लगाए जाने की जांच एसएसपी ने महिला थाने को सौंपी है। अधिकारियों के आदेश पर मुकदमा दर्ज हो गया है।

Published on:
18 Mar 2023 06:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर