2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छह महीने के भीतर मेरठ साउथ तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, रात 10 बजे तक चलेगी RapidX

NCRTC छह महीने के भीतर मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरु करेगी। इसके लिए तैयारी जोरों पर हैं। मेरठ साउथ तक नमो भारत ट्रेन चलने से इसका किराया कम होने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 07, 2023

RapidX नमो भारत ट्रेन

RapidX नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ तक चलने का समय सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक होगा।

Namo Bharat Train, RapidX Train: मेरठ तक RapidX चलने का सपना जल्द ही पूरा होगा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि आगामी छह माह में RapidX यानी नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर RapidX नमो भारत ट्रेन का संचालन सुगम गति से चल रहा है। अभी ये एक छोटा भाग है। अगले छह महीने में नमो भारत ट्रेन का संचालन 82 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। यानी RapidX नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ तक चलेगी।

RapidX के किराए में कमी आएगी
नमो भारत ट्रेन का मेरठ साउथ तक संचालन शुरू होने के बाद RapidX के किराए में कमी आएगी। इसका लाभ रैपिड कार्ड से यात्रा करने वाले RapidX यात्रियों को मिलेगा। अभी नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक होने में छह महीने का समय लगने की उम्मीद है।

देश की पहली सेमी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का संचालन 21 अक्तूबर से शुरू हो गया है। RapidX नमो भारत ट्रेन पहले चरण में साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक संचालित हो रही है। नमो भारत का स्टैंडर्ड कोच का न्यूनतम किराया 20 रुपए और अधिकतम किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है। जबकि प्रीमियम कोच का किराया 100 रुपए निर्धारित है।

यह भी पढ़ें : हर जगह धुंध की चादर…हवा हुई ‘खतरनाक’, दिवाली से पहले डरा रहा AQI

रात 10 बजे तक ही चलेगी RapidX नमो भारत ट्रेन
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने जानकारी दी कि नमो भारत ट्रेन के समय सारिणी में बदलाव किया है। नमो भारत ट्रेन सप्ताह में छह दिन सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।

इसके अलावा नमो भारत ट्रेन रविवार को सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेंगी। शुरुआती समय में नमो भारत ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक किया जा रहा है। रात में ट्रेन में सवारी कम होने की वजह से यह फैसला लिया गया है।