1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को होने वाली रैली होगी एेतिहासिक, भाजपा नेताआें ने किए ये दावे

मेरठ-हापुड़ लोक सभा सीट पर राजेंद्र अग्रवाल ने नामांकन किया  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Mar 2019, 5:30 PM IST

meerut

VIDEO: नरेंद्र मोदी की 28 मार्च को होने वाली रैली होगी एेतिहासिक, भाजपा नेताआें ने किए ये दावे

मेरठ। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन अपना पर्चा दाखिल किया। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद मुख्य चुनाव कार्यालय पहुंचे राजेन्द्र अग्रवाल ने नामांकन जुलूस निकाला। भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आगामी 11 अप्रैल को मेरठ-हापुड़ की जनता भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलवाएगी।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस के होली मिलन समारोह में जमकर हुआ बवाल, कार्यकर्ता आ गए आमने-सामने, देखें वीडियाे

आगामी 28 मार्च को मेरठ में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली के बारे में पूछे जाने पर भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि मोदी की यह रैली ऐतिहासिक होगी। इसका संदेश देश और प्रदेश दोनों में बहुत जबरदस्त जाएगा। उन्होंने कहा कि ये रैली कई मायनों में एेतिहासिक होगी। रैली में जबरदस्त भीड़ जुटेगी। इससे जनता के बीच एक संदेश जाएगा। बता दें कि भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई है। इस पर भाजपा प्रत्याशी ने बताया कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं है। यह देखा जाएगा कि आखिर गलती कहां हुई है।

यह भी देखेंः VIDEO: यूपी की इस सीट पर भाजपा प्रत्याशी को लेकर था पार्टी नेताआें में गुस्सा, नामांकन के दिन रूठे इस तरह माने

भाजपा और मैं कानून के दायरे में काम करने वाले हैं। आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य मुद्दा रुके हुए विकास कार्याें को आगे बढ़ाना होगा। राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि उनका कहीं कोई विरोध नहीं है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके साथ हैं। भाजपा इतने बड़े कुनबे का परिवार है तो ये छोटी बातें और मतभेद तो हो ही जाते हैं, लेकिन ये मतभेद अब सुलझा लिए गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश