4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RRTS News: दुहाई से मेरठ तक जल्द दौड़ेगी रैपिड रेल, एनसीआरटीसी एमडी ने दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कारिडोर का निरीक्षण

RRTS News: दिल्ली मेरठ रैपिड रेल का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस समय दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक निर्माण कार्य तेज गति पर है। जल्द ही दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल रफ्तार भरेगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 09, 2023

 RapidX Train

रैपिडएक्स ट्रेन के दूसरे चरण के दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच प्री-फैब्रिकेटेड रूफ स्ट्रक्चर का निरीक्षण करते एनसीआरटीसी एमडी।

RRTS News: NCRTC के MD विनय कुमार सिंह ने आज दिल्ली-गाज़ियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर प्रायोरिटी सेक्शन से आगे के खंड में दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन तक के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान श्री सिंह ने इस सेक्शन के सभी स्टेशनों और पहले ही बना लिए गए वायाडक्ट पर ट्रैक बिछाने, ओएचई इंस्टालेशन, इलैक्ट्रिकल आदि निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया। इस निरीक्षण में उनके साथ एनसीआरटीसी के निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस निरीक्षण के दौरान मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ स्टेशनों के निर्माण कार्यों का जायज़ा लिया गया जो पैकेज -3 का हिस्सा हैं।

दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच लगभग 25 की दूरी है जिसमें वायाडक्ट का निर्माण पूरा कर लिया गया है। इस सेक्शन में अप और डाउन लाइन की कुल लंबाई 50 किमी है, जिनके आधे से ज्यादा ट्रैक बिछाए जा चुके हैं। साथ ही ट्रेक्शन कार्यों के अन्तर्गत मास्ट केंटीलीवर इरेक्शन आदि किए जा रहे हैं। अभी युद्ध स्तर पर ट्रैक बिछाने की गतिविधियां जारी है।

जिन जिन भागो के ट्रैक बना लिया गया है वहां ट्रॉली पर सवार होकर प्रबंध निदेशक ने किए जा रहे कार्यों को देखा। इस सेक्शन के सभी स्टेशनों का निर्माण कार्य अगले चरण में पहुंच चुका है। कंकोर्स और प्लेटफार्म लेवल के साथ साथ सभी जरूरी टेक्निकल रूम आदि बन चुके हैं। स्टेशनों की फिनिशिंग के साथ साथ प्री-फैब्रिकेटेड रूफ स्ट्रक्चर का निर्माण कार्य प्रगति पर हैं।

निरीक्षण के दौरान श्री सिंह ने कॉरिडोर के लिए तेजी से किए जा रहे निर्माण कार्यों के लिए निर्माण कार्यों में जुटे अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया और साथ ही निर्माण कार्य में लगे कांट्रेक्टर आदि को निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा और संरक्षा के सभी मानदंडों का पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने इसके लिए नियमित रूप से निर्माण क्षेत्रो के सेफ्टी इंस्पेक्शन आदि पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें : Meerut News: मेरठ के कैलाश खेर की आवाज सुनाई देगी ‘1080-द लीगेसी ऑफ महावीर’ के गीतों में

उल्लेखनीय है कि रैपिडएक्स ट्रेनों के संचालन के दूसरे फेज़ में दुहाई से मेरठ साउथ स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं शुरू किए जाने की योजना है। वर्तमान में प्रायोरिटी सेक्शन ट्रेनों के परिचालन के लिए तैयार है और जल्द ही यात्रियों के लिए ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।

Story Loader