मेरठ. एनसीआर के जिलों के लिए केन्द्र सरकार की पहल पर कोरोना के प्रभावी नियंत्रण के लिए कार्ययोजना बनाने का प्लान तैयार किया जा रहा है। कोरोना की जांच के लिए मरीज को विशेषकर प्राईवेट लैब मेंअपनी आईडी की प्रति देना अनिवार्य होगा। कोरोना की जांच के लिए एक नया टेस्ट एन्टीजन टेस्ट प्रारम्भ किया गया है, जिसकी रिपोर्ट 15 मिनट में प्राप्त हो जाएगी और इसकी कीमत महज 450 रुपये होगी। यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कांफ्रेसिग के माध्यम से कही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से प्राप्त शिकायतों का आईसीएमआर चेक करें तथा गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित कराएं।