6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Petrol Diesel Price Today : इस कारण से शहर के पंपो पर अलग-अलग होती है पेट्रोल डीजल की कीमतें, जानिए आज का रेट

Petrol Diesel Price Today एक शहर में होने पर भी हर पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल और डीजल के दामों में कुछ पैसे का अंतर होता है। हालांकि ये अधिक नहीं होता है। लेकिन दो चार पैसे का अंतर जरूर रहता है। क्या आप जानते हैं कि आखिर एक ही शहर में कुछ दूरी पर स्थित पेट्रोल पंपों पर ये अंतर क्यों होता है। चलिए हम आपको बताते हैं। आज रविवार को भी हालांकि तेल कपंनियों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में किसी प्रकार की कोई बढ़ोत्तरी नहीं की है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 04, 2022

Petrol Diesel Price Today : इस कारण से शहर के पंपो पर अलग-अलग होती है पेट्रोल डीजल की कीमतें आज ये है दाम

Petrol Diesel Price Today : इस कारण से शहर के पंपो पर अलग-अलग होती है पेट्रोल डीजल की कीमतें आज ये है दाम

Petrol Diesel Price Today पेट्रोल डीजल के दाम आज रविवार को स्थिर हैं। मेरठ में आज पेट्रोल की कीमत 96ः31 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 89ः49 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है। एक शहर में होने पर पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली अंतर होता है। प्रदेश में एक समान कर लागू होने के बाद शहरों और जिलों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में अंतर पाया जाता है। इसी के साथ शहर में स्थित पेट्रोल पंपों में भी दामों में कुछ अंतर होता है। पेट्रोल डीजल की कीमत में यह अंतर पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में आए खर्च के मुताबिक तय होता है।

बता दें कि इस समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पिछले छह महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। इससे तेल कंपनियों की मुश्किलें दूर हुई हैं। लेकिन पेट्रोल डीजल की कीमतों में और कोई राहत लोगों को नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि इंडियन ऑयल सहित कंपनियों को पेट्रोल पर नुकसान की भरपाई तो हुई। लेकिन डीजल पर अभी घाटा हो रहा है। ब्रेंट क्रूड की कीमत 94ः91 डॉलर प्रति बैरल पर हैं और मंदी की आशंका के बीच अब यह एक दिन पहले 91ः51 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। देश अभी जरूरत का 89 प्रतिशत तेल आयात करता है। सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पाेरेशन लिमिटेड ने पेट्रोल डीजल के दाम पिछले साढ़े चार महीनों से नहीं बढ़ाए थे। जबकि कच्चे तेल के दाम उस समय ऊंचे स्तर पर थे। इससे सरकार को महंगाई को काबू में रखने में भी मदद मिली थी।


यह भी पढ़ें : Today weather Update : सितंबर में जून जैसी गर्मी का सितम, जानिए आज रविवार को मौसम का कैसा रहेगा हाल


एक समय पेट्रोल पर 14.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 20.25 रुपये प्रति लीटर का घाटा तेल कपंनियों को हो रहा था। हालांकि अब जबकि कच्चे तेल के दाम काफी गिर गए हैं तो ऐसे में तेल कंपनियों का घाटा भी कम हुआ है। तेल कंपनियों को पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ाने से 14 से 18 हजार करोड़ के नुकसान की बात कही जा रही है। अधिकारिक सूत्रों की माने तो पेट्रोल पर अभी कोई नुकसान नहीं हो रहा है। लेकिन डीजल के लिए इसे उस स्तर तक पहुंचने में अभी समय लगेगा। इससे दरों में कमी की संभावना नहीं है। तेल कंपनियों को पिछले पांच महीनों में कम कीमत पर पेट्रोल डीजल बेचने पर हुए नुकसान की भरपाई करने की आवश्यक्ता है।