मेरठ

मेरठ में हेलीकॉप्टर से विदा हुई पायलट दुल्हन, दूल्हा बोला- स्पेशल है मेरी बीवी

मेरठ में एक दूल्हा हेलीकॉप्टर से दुल्हन को विदा कराने पहुंचा। दूल्हे ने कहा कि मेरी बीवी स्पेशल है। इसके लिए एक स्पेशल सरप्राइज रखा था।

less than 1 minute read
Feb 09, 2023

मेरठ जिले में एक अनोखी शादी हुई है। जो चर्चा का विषय बनी हुई है। जहां दूल्हा हेलीकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा। इस अनोखी शादी के दौरान सभी लोगो में खुशी की लहर थी। दूल्हा दुल्हन को देखने के लिए उनके रिश्तेदारों के साथ-साथ आसपास के लोग भी इक्ठ्ठा हो गए। मेरठ में दुल्हन की शानदार विदाई हुई।

दोनों ने लव मैरिज की है
दूल्हा और दुल्हन पेशे से दोनों ही पायलट है। दूल्हा ऑस्ट्रेलिया में कोच की भूमिका निभाता है। दोनों की लव मैरिज है। दूल्हा का नाम लोकेंद्र प्रताप सिंह सोलंकी है और दुल्हन का नाम इशांकि है। दूल्हे ने कहा, “मेरी बीवी स्पेशल है तो इसके लिए एक स्पेशल सरप्राइज रखा गया था। क्योंकि यह खुद भी पायलट है। इसीलिए हेलीकॉप्टर को बुक किया और इसमें विदा कर कर बुलंदशहर अपने घर में लेकर जाऊंगा।”

बचपन से बुलेट चलाती है आई है दुल्हन
दुल्हन ने बताया, “मैं काफी खुश हूं ऐसी विदाई मेरे लिए बहुत ही खास सरप्राइज है।” दुल्हन की मां ने कहा, मेरी बेटी की विदाई हुई है मैं काफी खुश हूं और मेरी अपनी बेटी पर पहले से ही यकीन है कि ये कुछ हट कर करेगी। क्योंकि जब लडकियां साइकिल चलाती थी, तब मेरी बेटी ने बुलेट चलाना शुरू कर दिया था।

दुल्हन की मां ने कहा, “हम लोग राजपूत हैं। मेरी बेटी हमेशा से स्पेशल रही है और भगवान ने उसके लिए पति भी स्पेशल चुना हैं। कभी हमारा सपना था कि विदाई के वक्त फूलों की बारिश हो। मेरी बेटी के ससुर जम्मू कश्मीर के प्रभारी है।” दूल्हा और दुल्हन दोनों मेरठ के पुलिस लाइन से टेक ऑफ कर कर बुलंदशहर मात्र 15 मिनट में लैंड कर गए।

Published on:
09 Feb 2023 05:46 pm
Also Read
View All

अगली खबर