सरधना क्षेत्र के पुजारी की 16 वर्षीया पुत्री एक स्कूल की छात्रा थी। पिता का आरोप है कि शनिवार की रात युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर जहर दे दिया। युवती की हालत बिगड़ती देख परिजनों ने उसे मेेडिकल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान रविवार की दोपहर उसकी मौत हो गई। उधर, युवती को जहर देने के बाद आरोपी युवक ने भी अपने घर जाकर जहर खा लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कंकरखेड़ा के कैलाशी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। उधर, लड़की की मौत के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने आरोपी और उसके चाचा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। चर्चा है कि किशोरी और युवक के बीच प्रेम प्रसंग था। परिजनों के विरोध के चलते उन्होंने जहर खा लिया।