मेरठ। बुधवार की रात मेरठ के शास्त्रीनगर सेक्टर 9 में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के बंद घर में चोरी के इरादे से घुसे चार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गर्इ। घर का चौकीदार घर से कुछ देर के लिए बाहर गया हुआ था। वापस लौटकर आया तो अंदर हलचल पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवार्इ में दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। इनमें से एक के पैर में गोली लगी है, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। इस घटना को लेकर देर रात चर्चा रही। इसमें इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर घायल हो गए हैं। घायल इंस्पेक्टर आैर बदमाश को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।