4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कक्षा 9 की लापता छात्रा का नहीं लगा सुराग, रात भर चला तलाशी अभियान

बागपत जनपद में कक्षा 9 की लापता छात्रा का 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस ने पूरी रात जंगल में तलाशी अभियान चलाया।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 24, 2022

कक्षा 9 की लापता छात्रा का नहीं लगा सुराग, रात भर चला तलाशी अभियान

लापता छात्रा का स्कूली बैग खेत में मिलने पर छानबीन करती पुलिस।

जिले में कक्षा 9 की छात्रा संदिग्ध परिस्थिति में स्कूल के बाहर से लापता हो गई। छात्रा की तलाश जिला पुलिस कर रही है। कक्षा 9 की लापता छात्रा का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। छात्रा के परिजन परेशान हैं। छात्रा की बरामदगी नहीं होने से लोगों में रोष है। भाजपा नेताओं ने छात्रा की जल्द बरामदगी के लिए एसपी से बात की है। बागपत सांसद ने लापता छात्रा के परिजनों से बात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।


खेत में मिला स्कूल बैग
जिले के थाना अमीनगर सराय क्षेत्र के दलीप सिंह इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा रहस्मय ढंग से गायब हो गई। छात्रा जब घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने छात्रा की तलाश शुरू की। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एक खेत से स्कूली बैग बरामद किया। बरामद स्कूली बैग लापता छात्रा का है। मौके पर कई थानों की फोर्स और डॉग स्क्वायड भी पहुंचा। पुलिस ने छात्रा की तलाश में पूरी रात जंगल में तलाशी अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें : Khatauli assembly by-election : चौधरी जयंत और भीम आर्मी के चंद्रशेखर की जोड़ी भाजपा पर पड़ सकती है भारी!


स्कूल आने के एक घंटे बाद लापता
अमीनगर सराय के बिलोचपुरा निवासी कक्षा नौ की छात्रा सुबह अपनी मां सुमन के साथ विद्यालय आई थी। स्कूल पहुंचने के करीब एक घंटे बाद छात्रा गायब हो गई। ग्रामीणों ने लापता छात्रा की सहेली अंजली से उसके बारे में जानकारी की तो उन्होंने कुछ भी जानकारी होने से इनकार कर दिया। परिजनों ने छात्रा के लापता होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बुधवार से ही लापता छात्रा की तलाश कर रही है।

Story Loader