
Brainstorming on the development works of Municipal Corporation area,Brainstorming on the development works of Municipal Corporation area,UP Assembly Elections 2022 : प्रियंका गांधी ने युवा महिलाओं के लिए कही ये बात तो गृहमंत्री अमित शाह के निशाने पर सपा का ये नेता
UP Assembly Elections 2022 पश्चिमी उप्र के चुनावी प्रचार के लिए अब चंद दिन ही बचे हैं। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों ने जनसंपर्क के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है। उप्र के विधानसभा चुनाव के पहले चरण में पश्चिमी उप्र के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होना है। इनमें मेरठ मंडल के जिले शामिल है। बुलंदशहर जिले में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। दोनों ने ही मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने तरीके से भाषणबाजी की। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए भावनाओं का सहारा लिया। उन्होंने इस दौरान सिकंदराबाद कस्बे में पैदल ही घर—घर जाकर जनसंपर्क किया। प्रियंका गांधी को इस दौरान जहां बच्चे और महिलाएं मिली उनसे गर्मजोशी से मिली और हाथ मिलाया।
इस दौरान उन्होंने कोरोना प्रोटोकाल को भी दरकिनार कर दिया। वहीं रास्ते में भी वे अपनी गाडी रोक—रोककर महिलाओं से मिलती और उनकी परेशानियों को पूछती थी। सिकंदराबाद से जहांगीराबाद जाते समय उन्होंने सड़क पर कई बार अपनी गाडी रूकवाई और महिलाओं बच्चों से बात की। इस दौरान कहीं भी ये नहीं लगा कि प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए निकली है। जिन महिलाओं और बच्चों से वो सड़क पर मिली उनसे चुनाव की बात नहीं की और न उन्हें कांग्रेस के लिए वोट देने के लिए कहा। हां जहां उन्होंने जनसंपर्क किया वहां पर कांग्रेस के लिए वोट देने की अपील जरूर की।
सधी भाषणशैली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चलाए सियासी तीर
वहीं दूसरी ओर इसी जिले में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अनूपशहर में सधी भाषणशैली में जमकर सियासी तीर चलाए। उन्होंने जहां इस बार फिर से चुनाव बाद प्रदेश में दो तिहाई बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनने की बात कहीं वहीं दूसरी ओर पूर्व की सरकारों में माफियावाद,कानून व्यवस्था,धारा 370,काश्मीर में आतंकवार पर भी नाकामी की बात कही।
Published on:
04 Feb 2022 06:57 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
