17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमिका से मिलने गए प्राॅपर्टी डीलर की हत्या करने के बाद सातवीं मंजिल से फेंका, मच गया कोहराम, देखें वीडियो

मृतक के परिजनों का आरोप- प्रेमिका ने फोन करके अपने घर बुलाया था  

2 min read
Google source verification
meerut

प्रेमिका से मिलने गए प्राॅपर्टी डीलर की हत्या करने के बाद सातवीं मंजिल से फेंका, मच गया कोहराम

मेरठ। शहर का एक प्राॅपर्टी डीलर घर पर अपने बच्चों के साथ था। इसी दौरान उसके फोन पर उनकी प्रेमिका का फोन आया। वह उससे मिलने के लिए घर से निकला और फिर तड़के तीन बजे उसका ऐसा हाल हुआ कि परिजनों की रूह कांप उठी। मामला थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है। जहां बिजली बंबा बाईपास स्थित सुपर टैक ग्रीन विलेज कॉलोनी के ई ब्लॉक में साेमवार तड़के करीब तीन बजे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर शव सातवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। शव के नीचे गिरने के बाद उसके चीथड़े चारों ओर फैल गए।

यह भी पढ़ेंः अचानक चली गोलियों से थर्राया ये शहर, पुलिस ने एनकाउंटर में पकड़े दो बदमाश, देखें वीडियाे

आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए पानी से मांस के लोथड़े और खून को बहा दिया। सूचना पर पुलिस ने शव के टुकड़ों को एकत्र कर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया। परतापुर थाना क्षेत्र की इंदिरापुरम कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर नीरज के परिजनों का आरोप है कि उसका सुपर टेक ग्रीन विलेज कॉलोनी के ई ब्लॉक निवासी रिया राणा ने नीरज की हत्या करवाई है। रिया इस कालोनी की सातवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट संख्या 801 में रहती है। नीरज के रिया राणा से अवैध संबंध थे। इसी ब्लॉक की चौथी मंजिल पर फ्लैट संख्या 402 में रिया की मां कमलेश राणा रहती है। जबकि मृतक प्राॅपर्टी डीलर नीरज की पत्नी बबली, 17 वर्षीय बेटा आशीष,14 वर्षीय बेटा कार्तिक इंदिरापुरम कॉलोनी परतापुर में रहते हैं। नीरज की पत्नी बबली के अनुसार उसके पति के पास रिया राणा का फोन आया। जिसके बाद नीरज घर से ग्रीन विलेज कॉलोनी जाने की बात कहकर निकल गया। नीरज रात को घर नहीं आया। बबली के अनुसार उसने कई बार नीरज को फोन किया। सोमवार सुबह करीब छह बजे नीरज की पत्नी बबली के मोबाइल पर फोन आया कि नीरज मेडिकल में है। यह बात उसने अपने ससुराल बताई और परिजन मेडिकल पहुंचे, लेकिन वहां पर कुछ नहीं था। इसके बाद परेशान परिजन ग्रीन विलेज कॉलोनी पहुंचे तो पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है।

यह भी पढ़ेंः चाचा-भतीजे ने की महिला से छेड़छाड़ तो सांप्रदायिक आग में झुलसने से बचा यूपी का ये शहर, देखें वीडियाे

परिजनों को बताया गया कि नीरज को सातवीं मंजिल से फेंका गया था। जहां उसे फेंका गया वहां खून और मांस के निशान थे और पूरे हिस्से को पानी से धोया गया था। परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कॉलोनी में रहने वाले लोग भी अपने फ्लैट से बाहर निकल आए। मृतक की पत्नी बबली और दोनों बेटों व भाई धीरज का आरोप है कि रिया राणा ने अपने लोगों के साथ मिलकर नीरज की हत्या कर सातवीं मंजिल से फेंका है। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मामला अवैध संबंधों का हैं। जांच की जा रही हैं। मृतका की पत्नी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।