
मेरठ। बिजली विभाग के एक जेई पर महिला ने अश्लील हरकतें करने और वाट्सऐप मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जेई ने उसके साथ मारपीट की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला से जेई द्वारा मारपीट का मामला अब तूल पकड़ गया है। लालकुर्ती क्षेत्र के लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि पीडि़त महिला की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। थाने में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लालकुर्ती के लोगों ने इस संबंध में थाना लालकुर्ती पहुंचकर बिजली विभाग के इस जेई के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
थाना लालकुर्ती अंतर्गत तोपखाना निवासी महिला ने बताया कि जेई श्रीकांत लेखानगर के बिजलीघर पर तैनात है। महिला के अनुसार पिछले एक सप्ताह से जेई श्रीकांत उसको प्रताडि़त कर रहा है। उसको अश्लील मैसेज भेजा करता है, फोन करता है। बात करने की कोशिश करता है। महिला ने बताया कि आज सुबह जब वह जेई के पास शिकायत लेकर पहुंची तो जेई ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसकी वीडियो बनाई और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप में फंसाने की धमकी दी।
महिला का आरोप है कि जेई के इशारे पर बिजलीकर्मियों ने उनके साथ बदतमीजी की गई। इसकी शिकायत उसी दिन थाना पुलिस को दी गई, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। वहीं जब इस बारे में जेई श्रीकांत से बात की गई तो उसका कहना था कि महिला एक काम के सिलसिले में उनके पास आई थी, लेकिन उसने बड़े अभद्र तरीके से व्यवहार किया। इसके अलावा सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की।
Published on:
12 Nov 2019 05:53 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
