10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में रंगदारी मांगने का अपनाया नया तरीका, डर गए कारोबारी, पुलिस भी खा गर्इ चकमा

बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी पुलिस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Jun 2018, 11:51 AM IST

meerut

मेरठ में रंगदारी मांगने का अपनाया यह तरीका, डर गए कारोबारी, पुलिस भी खा गर्इ चकमा

मेरठ। शहर में एक सिरफिरे बदमाश ने तीन अलग अलग क्षेत्रों में ताबड़तोड़ फायरिंग की, फायरिंग कर बदमाश मौके से फरार हो गया। बदमाश अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। फायरिंग की इन घटनाओं को रंगदारी से जोड़कर देखा जा रहा है। फायरिंग के शिकार होटल व्यवसाइयों के घर में रंगदारी की पर्ची भी भेजी गई है। पर्ची पर लिखकर 20 लाख रुपये मांगे गए है। 20 लाख न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए इस शहर से जाने वाले लोगों की दास्तान सुनेंगे तो रह जाएंगे सन्न

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग

शहर में एक युवक ने तीन थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है। बाइक सवार युवक ने पहले थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अरशद नाम के व्यक्ति पर फायर कर दिया। अरशद के अनुसार वह मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहा था कि तभी दो युवकों ने उसको हाजी जी बोलकर आवाज लगाई और जब उसने मुड़कर देखा तो उन्होंने एयर कर दिया जिससे बमुश्किल अरशद बच सका। इस घटना के बाद दोनों युवक मौके से भाग गए।

यह भी पढ़ेंः राजनीति के वेंटिलेटर से उठकर 2019 की दौड़ में यह पार्टी, वेस्ट यूपी में अब जमेगा 'मजगर' का सिक्का

देहली गेट में होटल संचालक पर गाेली चलार्इ

दूसरी घटना को थाना देहली गेट में अंजाम दियात, जहां होटल संचालक पर फायरिंग हुई। जिला अस्पताल के पास चिकन-बिरयानी का रहमान होटल है जहां एक युवक होटल पर आया। उसने ग्राहक के तौर पर होटल संचालक दानिश से बातचीत की। एकाएक वह होटल के बाहर निकला और पिस्टल निकालकर गोली चला दी। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। पुलिस ने फुटेज खंगाली, जिसमें कैद आरोपित भी ताला फैक्ट्री इस्लामाबाद निवासी शाहनवाज निकला। यह घटना भी रंगदारी से जोड़कर देखी जा रही है।

शाहपीर गेट पर भी होटल मालिक पर फायरिंग

तीसरी घटना शाहपीर गेट की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में गुलमर्ग सिनेमा के पास होटल संचालक पर गोली चला दी गई। हाजी सईद का गुलमर्ग सिनेमा के पास चिकन-बिरयानी होटल है। होटल पर हाजी तैयब और उनके भाई बैठते हैं। रविवार देर शाम हाजी तैयब गल्ले पर बैठे थे। इसी दौरान नशे में धुत एक युवक आया और बिरयानी मांगने लगा। बिरयानी खत्म होने की बात कहने पर युवक ने हाजी तैयब पर पिस्टल से गोली चला दी। वह नीचे झुक गए। गोली कंप्यूटर में जा लगी। पुलिस ने होटल के सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उसमें कैद आरोपित ताला फैक्ट्री इस्लामाबाद निवासी शाहनवाज निकला। इन तीनों घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और ये मामले रंगदारी से जुड़े होने के चलते मामला और भी गंभीर हो गया है। अगर जल्द से जल्द इन घटना के आरोपी को नहीं पकड़ा गया तो किसी बड़ी वारदात से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में पुलिस को चाहिए की वो जल्द कार्यवाई करके आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे भेज दे।

यह भी पढ़ेंः इस प्राधिकरण की महिला लिपिक को योगी राज में मिली यह सजा, अब कोर्इ भी कर्मचारी एेसा करने की सोचेगा भी नहीं