मेरठ। कलेक्ट्रेट के बाद अब पुलिस लाइन के गेट नंबर तीन में सैनिटाइजर टनल बनाया गया है। पुलिस लाइन में अब इसी एक गेट से अवाजाही हो सकेगी। बता दें कि पुलिस लाइन में अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के परिजन भी निवास करते हैं। वहीं ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं जो कि लॉकडाउन के दौरान ऐसे क्षेत्रों में ड्यूटी करते हैं, जो कि जिले में हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं। ऐसे में कोरोना के संक्रमण से बचने से लिए प्रशासन की पहल पर पुलिस लाइन में सैनिटाइजर टनल को बनवाया गया।