2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: Meerut में हिंसा के बाद आईजी रेंज उतरे सड़क पर, दिल्‍ली से आए लोगों ने किया उपद्रव, 102 गिरफ्तार

Highlights 50 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी भी हुए थे घायल इस्‍लामाबाद चौकी पर दो-तीन बाइकें जली हुई मिलीं Hapur और Bulandshahr रूट की बसों को किया गया Diverte

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

sharad asthana

Dec 21, 2019

vlcsnap-2019-12-21-12h04m59s878.png

मेरठ। प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 50 से ज्‍यादा पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। रात तक चले उपद्रव के निशान शनिवार (Saturday) को सुबह भी देखे गए। शनिवार को इस्‍लामाबाद चौकी पर दो-तीन बाइकें जली हुई पड़ी थी जबकि चौकी भी जलकर पूरी काली हो गई थी। हालात संभालने के लिए आईजी रेंज (IG Range) आलोक कुमार ने खुद सड़कों पर पुलिस बल के साथ गश्‍त की। अब तक जनपद में 102 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

CAA Protest:Bijnor में छतों से हुआ पथराव तो ऐसे बचाई नजीबाबाद एसडीएम ने जान- देखें Video

बंद रहा हापुड़ रोड

शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद शनिवार को हापुड़ रोड (Hapur Road) बंद रहा। मेरठ (Meerut) से हापुड़ (Hapur) और बुलंदशहर (Bulandshahr) रूट की बसों को डायवर्ट कर गंतव्‍य की ओर भेजा जा रहा है। कल शाम से ही बसों का रूट डायवज्रन कर दिया गया था। भूमिया का पुल पर पुलिस फोर्स तैनात है। 6ठी वाहिनी पीएसी (PAC) के कमांडेंट नितिन तिवारी मौके पर हैं। लिसाड़ी रोड पर फोर्स तैनात है। वहां कोई भी वाहन नहीं जा रहा है। हिंसा वाले क्षेत्रों में शनिवार को दुकानें बंद रहीं। बेगमपुल पर कुछ दुकानें खुली हुई हैं। अक्‍सर जाम रहने वाला लिसाड़ी गेट क्षेत्र पर सन्‍नाटा सा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें:CAA Protest: Bijnor में एक युवक की मौत, पुलिसकर्मी को भी लगी गोली, आईजी ने बताया पूरा मंजर- देखें Video

गढ़ रोड पर फ्लैग मार्च निकाला

वहीं, आईजी रेंज आलोक कुमार ने शनिवार सुबह पुलिस बल के साथ गढ़ रोड पर फ्लैग मार्च निकाला। आलोक कुमार का कहना है कि हिंसा के बाद 107 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें ज्‍यादातर लोग बाहरी थे। दो लोगों की मौत हुई है जबकि दो की हालत गंभीर है। 12 उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। उनके अनुसार, स्‍थानीय लोगों ने बताया है कि उपद्रवी बाहर से आए थे। उनके रोकने पर भी वे नहीं रुक रहे थे। उपद्रवी दिल्‍ली और लोनी के बताए जा रहे हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि मेरठ में हुई हिंसा में चार लोगों की मौत हुई है।

Story Loader