9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी गेंहू खरीद की सूचना पर इस नामी आटा मिल पर छापा, जानिये क्या कुछ मिला

Highlights: -वेस्ट यूपी ही नहीं पूरे उत्तरी भारत में करती है आटे की सप्लाई -अधिकारियों की टीम पहुंची फ्लोर मिल तो मचा हड़कंप -गेंहू की बोरियों का स्टाक कर रजिस्टर से मिलान

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Jan 07, 2021

screenshot_from_2021-01-07_13-50-39.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। सरकारी गेंहू खरीद की सूचना पर अधिकारियों की टीम ने एक फ्लोर मिल में गुरुवार को छापा मारा। जिससे फ्लोर मिल में हड़कंप मच गया। छापेमारी टीम में एसडीएम सदर और जिला आपूर्ति अधिकारी भी मौजूद रहे। दरअसल, सदर थाना क्षेत्र स्थित रामा फ्लोर मिल है। अधिकारियों को जानकारी मिली थी कि इस फ्लोर मिल में सरकारी गेंहू उतारा जाता है। इसी सूचना पर अधिकारियों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान एसडीएम ने सभी कागज सही पाए और उसके बाद गेंहू की बोरियों को चेक किया।

यह भी पढ़ें: 5 रु में खाना खिलाने वाले अनूप खन्ना बने KBC के 'कर्मवीर’, अमिताभ बच्चन और रवीना टंडन के साथ आएंगे नजर

जानकारी के अनुसार किसी ने जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय को सूचना दी कि फ्लोर मिल के गोदाम में सरकारी गेंहू उतारा जा रहा है। इस पर एसडीएम सदर और जिला आपूर्ति अधिकारी औचक निरीक्षण करने पहुंचे। जांच के दौरान अधिकारियों ने गोदाम के स्टॉक रजिस्टरों को चेक किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सब कुछ सही पाया और कोई गड़बड़ी नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान गोदाम में कितना स्टॉक है, उसका सही आकलन करने के लिये 3 बार गिनती की गई। फ्लोर मिल के बताए गए स्टाक से गोदाम में रखे गेंहू के बोरों का मिलान किया गया। तीन बार की गिनती के बाद भी स्टाक सही पाया गया।

यह भी देखें: प्रधान पुत्र को अकेले पाकर जमकर पीटा, यह है पूरा मामला

अधिकारियों ने यह भी पता लगाया कि कहीं गोदाम से हेरा फेरी तो नहीं हुई। इसके अलावा पिछले 6 महीने में गोदाम में कहां.कहां से, कितना माल आया उसके चालान की जांच की गई। फिलहाल गोदाम में रखे गेंहू का स्टाक बिल्कुल ठीक पाया गया। एसडीएम ने बताया कि गोदाम में सरकारी गेंहू उतारे जाने की सूचना मिली थी। आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा के तहत छापेमार कार्रवाई की गई। गोदाम में रखे गेंहू का स्टाक इत्यादी चेक किया गया। जो भी गेंहू फ्लोर मिल द्वारा लाया गया है वह बिल्कुल सही है। मालिकों के पास इसकी रसीदें हैं और टोल की पर्चियां भी मौजूद हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग