9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Seema Love Story: खुल गया सीमा हैदर के भारत आने का राज, ये है दिलफेंक हसीना के पाकिस्तान वापस जाने पूरा प्लान !

Seema Love Story: सीमा हैदर के भारत आने का राज खुल गया है। यह राज खुद सीमा हैदर के पाकिस्तानी प्रेमी ने खोला है। जिसमें उसने यह भी बताया कि सीमा अपने मकसद में कामयाब होने के बाद पाकिस्तान वापस लौट जाएगी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 20, 2023

jl2011.jpg

Seema Sachin love story: पबजी पार्टनर के प्यार और उससे शादी के लिए पाकिस्तान से आई चार बच्चों की मां सीमा हैदर के सचिन मीणा से पहले भी एक पाकिस्तानी आशिक है। इनमें से एक पाकिस्तान का प्रेमी सामने आया है। पबजी पार्टनर के प्यार के लिए पाकिस्तान से आई चार बच्चों की मां सीमा हैदर(Seema Haider) को लेकर अब एक और नया खुलासा हुआ है। इन दिनों सीमा हैदर को लेकर आए दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब सीमा की आशिकी को लेकर नया खुलासा हुआ है। दिलफेंक हसीना सीमा भाभी बेशक सचिन मीणा को अपना पति बताकर उसके साथ शादी करने की बात कह रही है। लेकिन यह सचिन मीणा सीमा हैदर का अकेला प्रेमी नहीं है। सीमा हैदर के बाकी तीन आशिक दिल्ली निवासी युवक निकले हैं। उन तीनों के बारे में पता लगाकर एटीएस पूछताछ कर रही है।

खुद को सीमा हैदर का पूर्व आशिक बताने वाले पाकिस्तान के एक युवक ने पाकिस्तानी हसीना सीमा हैदर के बारे में कई हैरतअंगेज दावे किए। इस युवक ने उसके एक और पबजी पार्टनर ने सीमा के भारत में आने का असली मकसद बताते हुए वापस पाकिस्तान लौटने का समय बता दिया है।

पाकिस्तानी युवक का दिलफेक हसीना सीमा से दोस्ती का दावा
पाकिस्तानी दिलफेक हसीना सीमा हैदर के साथ पबजी खेलने वाला एक युवक सामने आया है। पाकिस्तान में रहने वाले इस युवक का दावा है कि वह दो साल पहले सीमा हैदर के संपर्क में आया था। पाकिस्तान के यूट्यूब चैनल ने इस युवक का इंटरव्यू दिखाया है। जिसमें उसने कहा कि उसकी सीमा हैदर के साथ पहले से दोस्ती है। वह सीमा से कई बार मिल चुका है।

पबजी गेम के जरिए सीमा से उसकी बातचीत और मुलाकात हुई। उन दोनों की शादी करने की योजना थी। यह दावा पाकिस्तानी युवक ने किया है। उसने कहा कि सीमा क्रिकेट की फैन है। उसके भारत पहुंचने का मकसद सिर्फ क्रिकेट वर्ल्डकप 2023 मैच देखना है। वर्ल्डकप देखने के बाद सीमा फिर से पति गुलाम हैदर (Ghulam Haider) के पास लौट जाएगी।

यह भी पढ़ें : Meerut News: दुष्कर्म में असफल होने पर दबंगों ने घर में लगाई आग, दहशत में परिवार

डेढ़ माह पहचान छुपाकर रही सीमा
मई महीने में सीमा हैदर दुबई और नेपाल के रास्ते चार बच्चों के साथ भारत आई तथा प्रेमी सचिन के साथ लगभग डेढ़ महीने से अपना रूप और पहचान बदलकर रबूपुरा में किराए के मकान में रह रही थी।


सीमा डेढ़ महीने पहले फ्लाइट के जरिए पाकिस्तान से काठमांडू पहुंची। जहां से वह सड़क मार्ग के जरिये रबूपुरा पहुंच आई। इसके बाद सचिन ने कमरा किराये पर लेकर पाकिस्तानी महिला और उसके बच्चों के साथ रह रहा था।