5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

truth of beheaded corpse : कातिल बाप की निशानदेही पर नाले से बरामद हुआ बेटी का कटा सिर

truth of beheaded corpse पांच दिन पहले कब्रिस्तान के पास चादर में लिपटी मिली युवती की सिर कटी लाश की गुत्थी जहां पुलिस ने बुधवार को सुलझा ली थी। वहीं आज गुरुवार को पुलिस ने युवती का कटा हुआ सिर भी नाले से 15 घंटे की मशक्कत के बाद तलाश कर लिया। युवती का कटा सिर उसके हत्यारोपी बाप की निशानदेही पर बरामद किया गया है। बता दें कि हत्यारोपी बाप ने हीं शाहिना की हत्या कर उसका सिर काटकर नाले में फेंक दिया था।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Aug 18, 2022

truth of beheaded corpse : कातिल बाप की निशानदेही पर नाले से बरामद हुआ बेटी का कटा सिर

truth of beheaded corpse : कातिल बाप की निशानदेही पर नाले से बरामद हुआ बेटी का कटा सिर

truth of beheaded corpse लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के कब्रिस्तान में मिली युवती की सिर कटी लाश को बुधवार को पहचान तो मिल गई थी। लेेकिन उसका सिर नहीं मिलने से पुलिस कुछ परेशान थी। पुलिस ने शाहिना के हत्यारोपी बाप शाहिद को गिरफ्तार कर इस पूरी वारदात का खुलासा कर दिया है। कातिल बाप की निशानदेही पर पुलिस ने ब्रहमपुरी नाले से बुधवार को कई घंटे जेसीबी की मदद से युवती के सिर की तलाश कराई थी। लेकिन कोई सफलना नहीं मिल सकी थी। देर रात पुलिस को अभियान रोकना पड़ गया था। आज गुरुवार सुबह युवती के सिर की नाले में तलाश के लिए फिर से टीम लगाई। दोपहर बाद पुलिस ने ब्रह्मपुरी नाले से युवती का कटा सिर बरामद कर लिया है।


लिसाड़ीगेट थाना पुलिस और एसओजी युवती की सिर कटी लाश की वारदात के खुलासे में लगी थी। इसी बीच गत बुधवार को एसओजी को सूचना मिली थी कि लिसाडी गेट थाना क्षेत्र के शालीमार गार्डन कॉलोनी निवासी शाहिद की बेटी शाहिना लापता है। प्रेमी वसीम शाहिना को तलाशता घूम रहा है। अंदेशा है कि परिजनों ने ही शाहिना को मार दिया है। हो सकता है कि सिर कटी लाश शाहिना की हो। बस इसके बाद पुलिस की जांच काफी आसान हो गई। पुलिस ने शाहिना के बाप शाहिद को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस पूछताछ में इस जघन्य हत्याकांड की पूरी हकीकत बयान की।

यह भी पढ़ें : truth of beheaded corpse : प्रेमी ने खोला प्रेमिका की सिर कटी लाश का राज, शादी से पहले फना हुई मोहब्बत

बेटी शाहिना का कत्ल करने के बाद शाहिद परिजनों को दस दिन की जमात पर जाने की बात कहकर घर से चला गया। हालांकि वह दो दिन बाद घर पर लौट आया। पत्नी शहनाज ने उससे शाहिना के बारे में पूछताछ की तो उसको मौसी के घर भेजने की बात कहकर टाल दिया। शहनाज अस्पताल में बड़ी बेटी की देखरेख में लगी थी। पुलिस ने बताया कि शाहिद की बड़ी बेटी नफीसा की शादी मुजफ्फरनगर में हुई है । नफीसा ने हापुड़ रोड पर ग्रीन हॉस्पिटल में 11 अगस्त को बेटी को जन्म दिया। जिस दिन शाहिद ने शाहिना की हत्या की तब नफीसा के मायके और ससुराल वाले अस्पताल में थे। शाहिद ने अकेले बेटी की हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने की बात कबूली है।