
पुलिस की पिस्टल छीनकर भागते हत्यारोपी गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
जिले में मासूम शौर्य की हत्या के आरोपी चाचा और उसके दोस्त ने कोर्ट में पेश के दौरान भागने का प्रयास किया। कोर्ट में पेशी पर ले जाते समय दोनों आरोपियों ने पुलिस की पिस्टल छीन ली और भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस मुठभेड़ में दोनों हत्यारोपियों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार शौर्य के हत्यारोपी विनीत और नीरज पुलिस के गाड़ी में पिस्टल छीनकर कूद गए और खेत में जा घुसे। पुलिस ने दोनों को घेर लिया। भागने के प्रयास के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है।
ये है मामला
बागपत के फखरपुर गांव से ग्रामीण सोनवीर सिंह का 7 साल का बेटा शौर्य गत 15 दिसंबर की शाम ट्यूशन पढ़कर वापस घर लौटते समय लापता हो गया था। गत मंगलवार की रात गांव के जंगल में ग्रामीण अशोक के गन्ने के खेत में उसका शव मिला था।
बालक शौर्य की गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी रिश्ते के चाचा विनीत और उसके दो साथियों नीरज और अक्षित को हिरासत में लेकर शव बरामद किया था। पोस्टमार्टम के बाद आज बुधवार की सुबह शौर्य का शव गांव पहुंचा।
Published on:
21 Dec 2022 07:25 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
