3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: शिव सैनिकों ने अवैध वसूली को लेकर किया प्रदर्शन और दी ये चेतावनी

शिवसैनिकों ने किया कमिश्नरी पर प्रदर्शन

Google source verification

मेरठ। मेरठ में टेंपो चालकों से दबंग टैक्स वसूला जा रहा है। जगह-जगह बने टेंपो स्टैंड पर दबंग किस्म के लोग खड़े हो जाते हैं और वे टैक्स वसूली करते हैं। यह टैक्स कोई सरकारी टैक्स न होकर दबंग टैक्स है। जो जबरन वसूला जाता है। इसको लेकर कई बार थाने से लेकर डीएम, एसएसपी तक शिकायत की गई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। जिन लोगों ने दबंगों के खिलाफ आवाज बुलंद करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ जरूर दबंगों ने मारपीट का मुकदमा दर्ज करवा दिया। हालांकि बाद में इस तरह के मुकदमें फर्जी पाए गए और वे वापस भी हो गए। आज अवैध टेंपो स्टैंड और दबंग टैक्स के विरोध में शिव सैनिकों ने कमिश्नरी पर प्रदर्शन किया। पश्चिम उप्र के महासचिव जयपाल सिंह राठौर ने बताया कि कुछ दबंगों ने थाना लालकुर्ती अंतर्गत जीरो माइल्स स्टोन के पास कब्जा कर अवैध स्टैंड बनाया हुआ है। ये वहां पर अवैध वसूली कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मेरठ पुलिस ने इन दंबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो शिव सैनिक खुद मेरठ की सड़कों पर उतरकर इन दबंगों का खुद इलाज करेंगे। दो युवकों के नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि इनको थाना लालकुर्ती का संरक्षण मिला हुआ है। जिसके चलते ये दोनों युवक टेंपो चालकों से अवैध वसूली कर रहे हैं। ये लोग प्रत्येक टेंपो चालक से 70 रूपये वसूल रहे हैं। जो टेंपो चालक पैसे नहीं देता उसका टेंपो ये चलने नहीं देते। थाना लालकुर्ती पुलिस भी इनके साथ मिल हुई है। जो कि कई बार शिकातय दर्ज कराने के बाद भी दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।