मेरठ। हिन्दू धर्म में 16 संस्कार बताए गए हैं। सोलहवां संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होता है। यह 16वां संस्कार मृत्यु के बाद निभाया जाता है। जब शव को मुखाग्नि दी जाती है। उसके बाद जो लोग मौके पर मौजूद रहते हैं, वे श्मशान घाट में स्थित तलाब या घाट पर नहाकर अपने घर चले जाते हैं। इसी को हिन्दुओं का 16 वां संस्कार कहा जाता है। इस 16 वें संस्कार को खत्म करने का आरोप शिवसेना ने सपा और बसपा सरकार पर लगाया है। मेरठ कमिश्नरी पर आज शिव सैनिकों ने प्रदर्शन किया। शिव सैनिकों की मांग थी कि शमशान घाट में खत्म हो रहे तालाबों और कुंडों के अस्तित्व को बहाल किया जाए। शिव सैनिकों ने पूर्व सरकारों पर आरोप लगाए की सपा और बसपा सरकारों ने शमशान घाट पर बने इन कुंडों का अस्तित्व समाप्त कर दिया। शिवसेना का आरोप था कि हिन्दू शमशान घाटों से कुंडों और तालाबों का अस्तित्व खत्म कर हिंदुओ की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है।