3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री प्रकाश शुक्ल और असद से लेकर अनिल दुजाना तक का STF ने किया एनकाउंटर, आज ही मनाई सिल्वर जुबली

Anil Dujana Encounter: मेरठ में STF अनिल दुजाना का एनकाउंटर कर दिया है। इस एनकाउंटर के साथ ही STF सिल्वर जुब्ली मना रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Shivam Shukla

May 04, 2023

Anil Dujana Encounter

stf celebrate silver jubilee anniversary

Anil Dujana Encounter: गैंगस्टर अनिल दुजाना का एनकाउंटर आज स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा मेरठ में कर दिया गया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली से लेकर हरियाणा तक अपने आतंक का राज चलाने वाला अनिल दुजाना यूपी पुलिस के निशाने पार था। यूपी एसटीएफ और पुलिस की सात टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी हुई थीं। दोपहर 2:26 बजे उसका एनकाउंटर हो गया। इसी के साथ यूपी एसटीएफ आज अपनी सिल्वर जुब्ली मना रही है।

कुख्यातों के सफाया के लिए किया गया था STF का गठन
यूपी की जमीन पर आतंक के पैर पसारते श्रीप्रकाश शुक्ला को खत्म करने के लिए यूपी एसटीएफ का गठन किया गया था, क्योंकि वह पुलिस के कंट्रोल से बाहर हो चुका था। लखनऊ स्थित सचिवालय में यूपी के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और डीजीपी की एक बैठक हुई। इसमें अपराधियों से निपटने के लिए स्पेशल फोर्स बनाने की योजना तैयार हुई। 4 मई 1998 को यूपी पुलिस के तत्कालीन एडीजी अजयराज शर्मा ने राज्य पुलिस के बेहतरीन 50 जवानों को छांटकर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) बनाई। इस फोर्स का पहला टास्क था- श्रीप्रकाश शुक्ला, जिंदा या मुर्दा था, जिसे एनकाउंटर मेें मार दिया गया।

वर्तमान में एडीजी अमिताभ यश के हाथों STF की कमान
वर्तमान में यूपी एसटीएफ में 8 यूनिट हैं, जिसमें तेज तर्रा और अत्याधुनिकता से लैस 550 अधिकारी और जवान तैनात हैं। इस समय STF की कमान एडीजी अमिताभ यश के हाथों में है।

Story Loader