
सस्ती हुई चांदी सोने के दाम भी गिरे, जानिए आज सराफा भाव
मेरठ सराफा बाजार में पिछले दो दिन से सोना और चांदी के दाम में कमी दर्ज की जा रही है। इस समय महंगाई चरम सीमा पर है। खाद्य पदार्थ से लेकर अन्य वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इस बढ़ती महंगाई के बीच अगर ज्वैलरी खरीदने की सोच है तो इस समय अच्छा मौका है। सोना और चांदी(Gold &Silver Price) के दामों में आज फिर बड़ा बदलाव हुआ है। मेरठ सराफा बाजार में आज सोने का दाम कम हुआ है। मेरठ सराफा बाजार में आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,800 रुपए प्रति दस ग्राम है। बीते दिन 55,850 रुपए प्रति दस ग्राम था। यानि मंगलवार की अपेक्षा आज सोने के दाम कम हुए हैं।
हालांकि कल मंगलवार को भी सोने के दाम में कमी आई थी। 24 कैरेट सोने की कीमत आज 58,480 रुपए प्रति दस ग्राम है। इससे पहले मंगलवार को सोने के दाम में 240.00 रुपए प्रति दस ग्राम की कमी आई थी। जिसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव 58,640.00 रुपए प्रति दस ग्राम हो गया था।
बात चांदी के भाव की करें तो आज मेरठ सराफा बाजार में चांदी का दाम 590.00 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुआ है। मेरठ में आज चांदी का भाव 71,090.00 रुपए प्रति किलोग्राम है। मंगलवार को चांदी की कीमत में 340.00 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई थी। जिसके बाद चांदी का रेट 71,680.00 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया था।
सोना और चांदी की कीमत में पिछले तीन दिन से गिरावट जारी है। जिससे तीन दिन में सोने के दाम 640 रुपए प्रति दस ग्राम गिर गए हैं। जबकि इन तीन दिनों में चांदी की कीमत में गिरावट जारी है। चांदी का भाव पिछले तीन दिन में 2100.00 रुपए प्रति किलोग्राम कम हुआ है।
Published on:
27 Sept 2023 12:32 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
