
वायु प्रदूषण से यूपी के एनसीआर के जिलों के हालात भयावह।
Today Weather Update: पश्चिम यूपी के जिलों में रविवार को दिन भर कड़ी धूप रही। जिससे तापमान में उतार—चढ़ाव बना रहा। आज सोमवार को मेरठ और आसपास के जिलों में सुबह से आसमान में हल्के बादलों का डेरा है। सूरज और बादलों के बीच चल रही आंखमिचौली के बीच आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे पहुंच गया है। मेरठ में सुबह 7 बजे अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया है। इस समय न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग के अनुसार आज तापमान में अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है। लेकिन इन दिनों वायु प्रदूषण घातक स्तर पर पहुंच गया है।
मेरठ का एक्यूआई आज सुबह 7.50 पर 220 दर्ज किया गया
मेरठ का एक्यूआई आज सुबह 7.50 पर 220 दर्ज किया गया है। मेरठ शास्त्रीनगर के आसपास वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 था। वायु मंडल में जहरीले रसायक कणों की परत छाई हुई है। वायुमंडल में पीएम 2.5 की मात्रा 215 है। जबकि पीएम 10 की मात्रा 189 है। मौसम विभाग ने लोगों को घरों के खिड़की और दरवाजे बंद रखने की हिदायत दी है। घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करने को कहा गया है। रविवार को चल रही तेज हवा आज सोमवार को कुछ शांत है।
गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 के पार
आज हवा की रफ्तार 9.8 किलोमीटर प्रति घंटा है। दिल्ली और एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक काफी खराब है। नोएडा और गाजियाबाद में वायु गुणवत्ता सूचकांक 250 के पार पहुंच गया है। बुजुर्ग और बच्चों को ऐसे में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ग्रैप लागू होने के बाद भी प्रदूषण की स्थिति इतनी खराब है। इससे वैज्ञानिक भी हैरान है।
पूर्वी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि
मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ सहित प्रदेश के पूर्वी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि और पश्चिम यूपी के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के कारण पश्चिम यूपी के जिलों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक सूरज देव के अनुसार पूर्वी बिहार व बांग्लादेश तक मानसून ट्रफ लाइन के प्रभाव से आज सोमवार को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और धुंध छाए रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कुछ जगहों पर आंशिक बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।
पछुआ हवा के कारण तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी
उन्होंने बताया कि मानसून अब पूरी तरह से विदा हो गया है। अब मौसम में बदलाव से अधिकतम व न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले कुछ दिनों में पछुआ हवा के कारण तापमान में और अधिक गिरावट दर्ज की जाएगी। हवा में नमी के कारण सुबह ठंड की स्थिति बनने लगेगी। बीते 24 घंटों के दौरान यूपी का मौसम शुष्क बना रहा। रविवार को आसमान में सुबह से कड़ी धूप रही। दिन भर कड़ी धूप के कारण लोग परेशान रहे।
Published on:
16 Oct 2023 08:20 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
