2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, गांवों तक नई चेन बनने का खतरा

Highlights सब्जी मंडियों में उड रही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां मंडियों में काफी भीड़ जुट रही, सख्ती के दिए गए निर्देश कोरोना संक्रमित मरीजों की चेन मंडियों से जुड़ रही  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। कोरोना संक्रमण बचाव के लिए सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन ही एक मात्र बचाव बताया जा रहा है। इसके लिए देश-प्रदेश में लॉकडाउन लगाया गया है। शासन के आदेश का पालन सरकारी तंत्र हर जगह भले ही करा रहा हो, लेकिन सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंस के पालन की धज्जियां उड़ रही हैं। मंडी के मामले में प्रशासन की हर व्यवस्था चरमराती दिख रही है। ऐसे में यदि कोरोना वायरस सब्जी मंडियों के रास्ते गांव का रास्ता पकड़ लेगा तो स्थिति विकट हो सकती है। शहर की नवीन सब्जी मंडी से सोमवार को 14 नए केस सामने आए हैं। सीएमओ डा. राजकुमार का कहना है कि ये केस नवीन सब्जी मंडी से जुड़े हुए हैं। जनपद में अब तक 156 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें सात की मौत हो गई है, जबकि 53 मरीज ठीक हो चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः Meerut: 14 नए केस मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 156, पूरा शहर हॉटस्पॉट घोषित

बता दें कि जनपद मुख्यालय से लेकर तहसील तक की मंडियों में लाकडाउन व संक्रमण से बचाव की जिस तरह से धज्जियां उड़ रही हैं, वह रोजाना देखने में आ रही हैं। बस फर्क इतना है कि अन्य जगहों पर लाकडाउन टूटता है तो हंगामा खड़ा हो जाता है, लेकिन मंडी में होने के कारण यहां इतनी सख्ती नहीं हो पा रही। इस बीच किसान, आढ़ती, थोक व फुटकर विक्रेता सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तार-तार कर रहे हैं। यदि संक्रमण इनसे आढ़तियों तक पहुंचा है तो संक्रमण गांवों तक पहुंचने में देर नहीं लगेगी।

यह भी पढ़ेंः Lockdown में प्रेमी युगल ने छोड़ा अपना घर और पहुंच गए थाने, पुलिस से लगाई ये गुहार

इस बारे में कोई भी जिम्मेदार अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। कोरोना को लेकर जिले में बनाई गई नोडल अधिकारी ईशा दुहुन बताती हैं कि सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन करने के कहा गया है। खासकर मंडी और ऐसी जगहों पर जहां पर जरूरत का सामान मिलता है। उन्होंने कहा कि मंडी समिति के अधिकारियों से इस संबंध में बात की जा रही है।

Story Loader