7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिता ने नया मकान बनवाने से किया इनकार तो फांसी के फंदे पर झूल गया बेटा

Highlighys: -मृत बेटे का सिर को गोदी में रखकर बोला पिता, ‘वापस लौट आ, नया मकान बना दूंगा’ -परिवार में मचा कोहराम -पिता और बेटे के बीच चल रहा था मकान बनवाने को लेकर विवाद

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Jan 08, 2021

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। पिता ने नया मकान बनवाने से अपने बेटे को मना कर दिया। इससे आहत होकर बेटा फांसी पर झूल गया। जिससे घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव काजीपुर की है। जहां एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्म हत्या करने की जानकारी मिली है।

यह भी देखें: पुलिस बनी सहारा, पति पत्नी ने शुरू किया नया जीवन

दरअसल, गांव काजीपुर निवासी प्रवीण पुत्र पप्पू अपने परिवार में सबसे छोटा है। वह अपने माता-पिता के साथ ही रहता था। सूत्रों के अनुसार प्रवीण अपने पता पप्पू से काफी समय से नया मकान बनवाने की मांग कर रहा था। पिछले कई दिनों से उसकी पिता से मकान बनवाने के संबंध में बातचीत चल रही थी। गुरुवार की रात को उसने अपने पिता से मकान बनाने के संबंध में बात की थी। लेकिन पिता ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण कुछ दिनों तक इंतजार करने की बात कहते हुए मकान बनवाने से मना कर दिया। इसी बात से आह्त होकर उसने गुरुवार रात को किसी समय कमरे में लगे पंखे से लटककर फांसी लगा ली।

यह भी पढ़ें: बिजली विभाग का जूनियर इंजीनयर 30 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

वहीं सुबह परिजनों ने देखा तो फांसी के फंदे पर उसका शव झूलता मिला। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। इसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतरवाया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। युवक की मौत से आहत पिता बार-बार रोकर यहीं कह रहा है बेटा वापस लौट आ मैं मकान बनवा दूंगा। लेकिन उसे क्या पता कि अब उसका बेटा कभी अपने बाप से मकान बनवाने की जिंद नहीं करेगा। क्योकि वो इस दुनिया से काफी दूर जा चुका है।