19 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ghosi By Election Result 2023: घोसी में दौड़ी साइकिल पश्चिम यूपी में बांटी मिठाई, रखे रहे भाजपाइयों के ढोल

Ghosi By Election Result 2023 : घोसी विधानसभा उपचुनाव 2023 की मतगणना में सपा की साइकिल दौड़ गई है। इससे पश्चिम यूपी में सपाइयों ने मिठाइयां बांटी हैं। घोसी विधानसभा उपचुनाव में जीत का दावा कर खुशियां मनाने वाले भाजपाइयों के ढोल रखे रह गए।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 08, 2023

Ghosi By Election Result 2023

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा की जीत पर मेरठ में बांटी मिठाइयां।

Ghosi By Election Result 2023 : उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा उपचुनाव 2023 के नतीजा सपा के पक्ष में गया हैं। घोसी से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से करीब 30 हजार वोटो से आगे हैं। घोषी उपचुनाव मतगणना में सपा प्रत्याशी के जीत की ओर अग्रसर होने पर सपाइयों में खुशी का माहौल है। सपाइयों ने मेरठ, गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बिजनौर में घोसी विधानसभा उपचुनाव की जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया है। सपाई एक दूसरे को लगे मिलकर घोसी विधानसभा उपचुनाव जीत की बधाई दे रहे हैं।

मेरठ में सपाई बांट रहे मिठाई और मना रहे जश्न
मेरठ में सपाई घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा की मिलने वाली संभावित जीत पर अभी से जश्न मना रहे हैं। सपा के किठौर विधानसभा सीट से विधायक शाहिद मंजूर का कहना है कि घोसी उपचुनाव का परिणाम भाजपा सरकार की नाकामी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता रोज की मूलभूत जरूरतों से जूझ रही है। बिजली और पानी की समस्या तो आम हो गई है। वहीं सड़कों की बदहाली का आलम भी किसी से छिपा नहीं है। प्रदेश में अपराध चरम पर है। सपा विधायक ने कहा कि विभागों में भ्रष्टाचार फैलता जा रहा है। समय पर ना तो कर्मचारी आते हैं और ना अधिकारी।

पुलिस थानों में आम लोगों की शिकायतों सुनने के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। फर्जी एनकाउंटर करके पुलिस अपराध रोकने की कोशिश कर रही है। आज प्रदेश की जनता भाजपा की इन्हीं नीतियों के कारण परेशान हो गई है। जिसका परिणाम घोसी विधानसभा उपचुनाव परिणाम है। वहीं मेरठ में वरिष्ठ सपा नेता सरदार परविंदर सिंह ईशू ने घोसी विधानसभा में उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह की भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी बढ़त बनाने पर खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी। परविंदर सिंह ईशू ने कहा घोसी उपचुनाव में अब मतगणना सिर्फ खानापूर्ति रह गई है। घोसी उपचुनाव समाजवादी पार्टी जीत गई है। उन्होंने चुनाव के जीत की खुशी में सपाइयों से गले मिलकर उनको बधाई और मुबारकबाद दी।

यह भी पढ़ें : Ghosi ByPolls Result 2023: घोसी उपचुनाव परिणाम पर सटोरियों की नजर, चुनाव नतीजे को लेकर जानिए सपा और भाजपा का सट्टा भाव

रालोद अध्यक्ष जयंत ने किया ये ट्वीट
चौधरी जयंत सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि बड़ी जीत दर्ज कराकर इंडिया गठबंधन का हौसला बढ़ाने के लिए घोसी के मतदाताओं का धन्यवाद। इसी के साथ जयंत ने लिखा कि घोसी से प्रत्याशी सुधाकर सिंह और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को बधाई।